सांकेतिक हड़ताल पर आज रहेंगी आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका
सांकेतिक हड़ताल पर आज रहेंगी आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका
हिन्दुस्तान टीम,गयाWed, 19 Sep 2018 08:57 PM
ऐप पर पढ़ें
अरापत्रित कर्मचारी महासंघ भवन में बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को हुई। इसमें गुरुवार को प्रस्तावित राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय हड़ताल रहने का निर्णय लिया गया। इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कुमारी शोभा सिन्हा ने की। उन्होंने कहा कि गया जिले के सभी सेविका-सहायिका एक दिवसीय हड़ताल रहेंगी। हड़ताल के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जायेगा और मुख्यमंत्री के नाम मांगों का स्मारपत्र जिलाधिकारी को सौपा जायेगा। संघ की नेत्री मंजू कुमारी, गीता मिश्र आदि नेत्रियों ने अपने-अपने विचार रखे। मौके पर विभिन्न प्रखंडों की महिलाएं मौजूद थी।