आमस पुलिस ने जीटी रोड से चार शराबियों को किया गिरफ्तार
आमस थाने की पुलिस ने मंगलवार की शाम अलग अलग जगहों से चार शराबियों को गिरफ्तार किया हैं। थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि सांव बाजार व टोल प्लाजा...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गयाTue, 29 Nov 2022 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें
आमस थाने की पुलिस ने मंगलवार की शाम अलग अलग जगहों से चार शराबियों को गिरफ्तार किया हैं। थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि सांव बाजार व टोल प्लाजा के पास जीटी रोड पर जांच अभियान चलाकर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से दर्जन लोगों की जांच की गई। इनमें कोलसर निवासी नथून मांझी व पाचो मांझी, सांव गांव निवासी नरेश मांझी व गुरुआ के पिपराही निवासी चंद्रदीप यादव शराब के नशे में मिले। जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार लिया गया। थानेदार ने बताया कि जहरीली शराब कांड से भी लोग सुधर नहीं रहे हैं। शराब पीकर लोग जीटी रोड जैसे अति व्यस्त मार्ग पर बाइक, कार चलाते मिल जा रहे हैं।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।