ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाअक्षय तृतीया : विष्णुचरण पर 51 किलो दूध से अभिषेक कर कोरोना से मुक्ति की कामना

अक्षय तृतीया : विष्णुचरण पर 51 किलो दूध से अभिषेक कर कोरोना से मुक्ति की कामना

अक्षय तृतीया : विष्णुचरण पर 51 किलो दूध से अभिषेक कर कोरोना से मुक्ति की कामनापांच गयापाल ब्राह्मणों ने विष्णुचरण की विशेष पूजा-अर्चना कर विश्वशांति...

अक्षय तृतीया : विष्णुचरण पर 51 किलो दूध से अभिषेक कर कोरोना से मुक्ति की कामना
हिन्दुस्तान टीम,गयाFri, 14 May 2021 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

अक्षय तृतीया : विष्णुचरण पर 51 किलो दूध से अभिषेक कर कोरोना से मुक्ति की कामना

पांच गयापाल ब्राह्मणों ने विष्णुचरण की विशेष पूजा-अर्चना कर विश्वशांति की कामना की

श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति की ओर से करायी गयी पूजा

फोटो

गया। निज प्रतिनिधि

लॉकडाउन में अन्य मंदिरों के साथ ही विष्णुपद भी बंद है। अक्षय तृतीया पर श्रद्धालु मंदिर नहीं जा सके। कुछ गयापालों ने विष्णुचरण की पूजा-अर्चना की। कोरोना से मुक्त और विश्व कल्याण को लेकर शुक्रवार को श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति की ओर से विष्णुचरण का 51 किलो दूध से दुग्धाभिषेक किया गया। श्री विष्णु सहस्रनाम से तुलसी अर्चना की गई। समिति और गयापाल समाज की ओर से पांच ब्राह्मणों ने विष्णुचरण की विशेष पूजा कर कोरोना से मुक्ति और विश्व कल्याण की कामना की। सारे गयापाल ने संकट के दौर से मुक्ति की मंगल कामना गजाधर विष्णु से की। समिति के सचिव गजाधर लाल पाठक, सदस्य महेश लाल गुपुत, शंभू लाल विट्ठल व मुन्ना गुर्दा ने बताया कि अक्षय तृतीया को लेकर भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना हुई। मुख्य रूप से विश्व कल्याण और कोरोना से मुक्ति दिलाने की मंगल कामना की गई।

बंद रहे मंदिर, घरों में की भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा

कोरोना काल में चल रहे लॉकडाउन-2 में सभी धार्मिक स्थल बंद है। अक्षय तृतीया शुक्रवार को मंदिर बंद रहने के कारण श्रद्धालुओं ने घर पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना की। कोरोना के कारण लगातार दूसरे साल श्रद्धालु विष्णुचरण के दर्शन-पूजन नहीं कर सके। घरों में भगवान की पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद देवता व पितरों के नाम से जल, कुंभ, शक्कर,सत्तू, पंखा,छाता फलादि आदि दान करने से अक्षय पुण्य लाभ की प्राप्ति की कामना की। अक्षयतृतीया के दिन विष्णुपद में सन्नाटा पसरा रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें