Hindi NewsBihar NewsGaya NewsAjit Kumar Mishra Appointed BJP District Spokesperson for Gaya West
गया पश्चिमी भाजपा के जिला प्रवक्ता बने अजीत

गया पश्चिमी भाजपा के जिला प्रवक्ता बने अजीत

संक्षेप:

आमस के सांवकला गांव निवासी अजीत कुमार मिश्रा को गया पश्चिमी के भाजपा जिला प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है। यह दायित्व उन्हें पार्टी के प्रति समर्पण और बेहतर कार्यों को देखते हुए सौंपा गया।...

Sep 16, 2025 06:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

आमस के सांवकला गांव निवासी अजीत कुमार मिश्रा को गया पश्चिमी के भाजपा जिला प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है। यह दायित्व उन्हें पार्टी के प्रति समर्पण और बेहतर कार्यों को देखते हुए गया पश्चिमी के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह ने सौंपा। वर्तमान में अजीत मिश्रा शेरघाटी विधानसभा संयोजक हैं और पहले दो बार प्रखंड अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी मितभाषी और सक्षम कार्यशैली के कारण पार्टी में खास पहचान है। प्रदेश के नेता भी राय विमर्श के लिए उनसे संपर्क करते हैं। युवा नेता और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और कहा कि उनके अनुभव से पार्टी को लाभ मिलता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें