कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा 5 जून को टनकुप्पा के मायापुर पहुंचेंगे

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
share

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा 5 जून को टनकुप्पा के मायापुर पहुंचेंगे -बिहार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मिलेट्स एंड वैल्यू चेन का लेंगे जायजा -फार्मर रजिस

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा 5 जून को टनकुप्पा के मायापुर पहुंचेंगे

जिले के किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बिहार सरकार के कृषि विभाग के मंत्री व गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा पांच जून को टनकुप्पा प्रखंड के मायापुर स्थित बिहार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मिलेट्स एंड वैल्यू चेन पहुंचेंगे। इस दौरान वे किसानों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा कृषि योजनाओं की समीक्षा करेंगे। जिला कृषि पदाधिकारी, गया द्वारा जारी पत्र के अनुसार मंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूर्वाह्न 11 बजे से फार्मर रजिस्ट्री अभियान, ‘खेत बचाओ’ अभियान, पौधरोपण कार्यक्रम तथा समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, मानपुर व आमस के वैज्ञानिकों, कृषि विभाग के अधिकारियों एवं संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधियों को भाग लेने का अनुरोध किया गया है। मंत्री किसानों के साथ संवाद कर कृषि क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा करेंगे तथा सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा भी करेंगे।मंत्री के दौरे को लेकर कृषि विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।