ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाविकास की दौड़ में गया रहेगा आगे: राधामोहन

विकास की दौड़ में गया रहेगा आगे: राधामोहन

विकास की दौड़ में गया आगे रहेगा। यहां के अधिकारी पूरे जोश से काम में लगे हैं। 2022 आते आते गया बहुत आगे रहेेगा। सोमवार को गया सर्किट हाउस में केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने यह बातें कहीं।...

विकास की दौड़ में गया रहेगा आगे: राधामोहन
हिन्दुस्तान टीम,गयाMon, 22 Jan 2018 08:44 PM
ऐप पर पढ़ें

विकास की दौड़ में गया आगे रहेगा। यहां के अधिकारी पूरे जोश से काम में लगे हैं। 2022 आते आते गया बहुत आगे रहेेगा। सोमवार को गया सर्किट हाउस में केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि देश भर में 115 आकांक्षी जिले हैं जिनमें जो आगे बढ़ने में लगे हैं। इनमें गया भी एक है। प्रधानमंत्री ने जनवरी की शुरुआत में ऐसे जिलों के अधिकारियों से मुलाकात की थी। इन जिलों में विकास का काम कैसे हो इसपर विचार विमर्श किया गया। विचार विमर्श के दौरान गया में एक वर्ष के अंदर विकासात्मक सुधार लाने पर विचार हुआ। गौरतबल है कि केन्द्र सरकार के छह मापदंड जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना, बिजली, कृषि और वित्तीय समावेश सम्मिलित हैं। इन मापदंडों में देश के 115 जिलों को चिन्हित किया गया है जो इनके आधार पर पिछड़े हैं। अग्रवाद प्रभातिव क्षेत्र रहने के कारण गया को भी इसमें जोड़ा गया है। एक वर्ष के अंदर इन जिलों में सुधार लाने के लिए केन्द्रीय स्तर पर एक प्रभारी सचिव की नियुक्ति की गई है। गया जिले के प्रभारी सचिव बी प्रधान, अपर सचिव केन्द्रीय गृह मंत्रालय को बनया गया है। डीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि 115 जिलों में 13 जिले बिहार के हैं। इस प्रकार के विचार विमर्श के बाद मिले निर्देश के आधार पर विकास कार्यों में तेजी लाने में आसानी होती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें