गया जिले में गरमा मूंग खेती को बढ़ावा, 27 हजार हेक्टेयर में बुवाई का लक्ष्य
गया जिले में गरमा मूंग की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इस वर्ष 27 हजार हेक्टेयर में मूंग की खेती का लक्ष्य है। लगभग 38 हजार किसानों को अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराया जाएगा। इससे किसानों की लागत कम होगी और आय बढ़ेगी।

गया जिला में गरमा मूंग की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। इस वर्ष जिले में करीब 27 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में मूंग की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए किसानों को जागरूक करने के साथ उन्हें प्रोत्साहित भी किया जा रहा है, ताकि वे गेहूं की कटाई के बाद समय पर मूंग की बुवाई कर सकें। जिला कृषि विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कृषि विभाग ने लगभग 38 हजार किसानों को अनुदानित दर पर मूंग के बीज उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इसके तहत सरकार द्वारा गया जिले को करीब 3 हजार क्विंटल मूंग बीज उपलब्ध कराया गया है।
जरूरतमंद किसानों को 8 से 20 किलो तक बीज दिया जाएगा जिससे अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठा सकें। बताया गया कि बीज की किस्म के अनुसार किसानों को 50 से 100 रुपये प्रति किलो तक अनुदान दिया जाएगा। इससे किसानों की लागत कम होगी और वे मूंग की खेती के लिए अधिक प्रेरित होंगे। विभाग का मानना है कि इससे उत्पादन में वृद्धि के साथ किसानों की आय भी बढ़ेगी।कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि यदि खेत में पर्याप्त नमी बनी रहती है तो किसान 15 अप्रैल तक मूंग की बुवाई कर सकते हैं। गेहूं की कटाई के तुरंत बाद समय पर बुवाई करने से अच्छी पैदावार मिलने की संभावना अधिक रहती है। कृषि विभाग लगातार किसानों को तकनीकी सलाह दे रहा है ताकि वे आधुनिक तरीके से खेती कर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


