वजीरगंज : टीपौ फाइनल में पहुंची, अंतिम मुकाबला 25 जनवरी को

Jan 20, 2026 06:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share

सर्वोदय क्रीड़ा परिषद तरवां द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमी फाइनल में आदर्श क्रिकेट क्लब टीपौ ने सुपर फास्ट एलेवन क्रिकेट क्लब दरापचक को 98 रनों से हराया। टीपौ ने 190 रन बनाए, जबकि दरापचक की टीम 92 रनों पर सिमट गई। फाइनल 25 जनवरी को वजीरगंज में खेला जाएगा।

वजीरगंज : टीपौ फाइनल में पहुंची, अंतिम मुकाबला 25 जनवरी को

सर्वोदय क्रीड़ा परिषद तरवां द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे और अंतिम सेमी फाईनल मैच में मंगलवार को आदर्श क्रिकेट क्लब टीपौ की टीम ने सुपर फास्ट एलेवन क्रिकेट क्लब दरापचक की टीम को 98 रनों से हरा कर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बना ली। दरापचक टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया और टीपौ की टीम को बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीपौ की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाकर 191 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में खेलते हुए दरापचक की टीम ने 10.5 ओवर में 92 रन ही सिमट गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस प्रकार टीपौ की टीम ने 98 रनों से मुकाबले को जीत लिया और फाईनल में अपनी जगह बना ली। फाइनल महामुकाबला वजीरगंज से 25जनवरी रविवार को खेला जाएगा। सर्वोदय क्रीड़ा परिषद तरवां के अध्यक्ष रामाशंकर यादव उर्फ हप्पू यादव के द्वारा विजेता टीम के हरीश कुमार मैन ऑफ द मैच की ट्राफी दिया गया। इस मौके टूर्नामेंट के एम्पायर संदीप कुमार स्कोरर आदित्य कुमार, कॉमेंटेरेटर निरंजन कुमार सहित टूर्नामेंट के आयोजक सदस्य अजीत कुमार, विजय भारती, नीतीश ठाकुर, मनोहर गुप्ता, हीरा दास, शंकर वर्णवाल सचिव मदन साव व सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी दर्शक मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।