Hindi NewsBihar NewsGaya NewsAction Against Personnel for One-Way Violation in Gaya City
वन-वे का पालन नहीं हुआ तो तैनात कर्मी पर होगी कार्रवाई

वन-वे का पालन नहीं हुआ तो तैनात कर्मी पर होगी कार्रवाई

संक्षेप:

गया जी के विधायक प्रेम कुमार की उपस्थिति में डीएम ने बैठक की। बैठक में कहा गया कि अगर वन-वे का पालन नहीं हुआ तो तैनात कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश निषेध रहेगा। अतिक्रमण हटाने के लिए रविवार तक माइकिंग की जाएगी।

Nov 28, 2025 05:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

वन-वे का पालन नहीं हुआ तो तैनात कर्मी पर होगी कार्रवाई सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक बड़े वाहनों का शहर में नहीं होगा प्रवेश गया जी के विधायक प्रेम कुमार की उपस्थिति में डीएम ने की बैठक केपी रोड से अतिक्रमण हटाने के लिए रविवार तक माइकिंग, उसके बाद कार्रवाई - पहल गया जी, प्रधान संवाददाता गया जी में पहले से लागू वन-वे का सही तरीके से पालन नहीं हुआ तो तैनात कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था और अनुमण्डल पदाधिकारी सदर रोजाना शहर में औचक रूप से भ्रमण कर वन-वे का निरीक्षण करेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अधिकारी ट्रैफिक और पुलिस कर्मियों के कार्यकलापों की जांच भी करेंगे। शुक्रवार को गया कलेक्ट्रेट में गया शहर के विधायक प्रेम कुमार की उपस्थिति में हुई बैठक में डीएम शशांक शुभंकर ने यह निर्देश दिया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सुबह नौ बजे से लेकर रात नौ बजे तक बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश नहीं होगा। बैठक में नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, सभी थानाध्यक्ष और गया जी शहर के समाजसेवी उपस्थित थे। केपी रोड में रविवार तक माइकिंग इसके बाद कार्रवाई नगर आयुक्त का निर्देश दिया गया कि जाम से निदान के लिए रविवार तक लगातार माइकिंग कराकर अतिक्रमण हटाने को कहें। सोमवार से सिटी मैनेजर उस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें। इसके लिए वरीय पदाधिकारी नामित किए जाएं। जो यह देखेंगे की केपी रोड में अतिक्रमण ना हो। प्राइवेट वाहनों से अवैध वसूली की उठा मुद्दा बैठक में प्राइवेट वाहनों से अवैध वसूली का मुद्दा उठा। समाजसेवियों ने बताया कि अनेक स्थानों पर ऑटो चालकों और निजी वाहनों से राशि ली जाती है। डीएम ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में सड़क पर रोक कर वाहनों की वसूली नहीं हो। संबंधित लोगों को चिन्हित कर उनपर एफआईआर करें। नगर निगम अपने टैक्स कलेक्टर को वसूली स्थलों पर प्रतिनियुक्त करें जिससे अवैध वसूली पर निगरानी रखी जा सके। राशि की वसूली पार्किंग स्टैंड के अंदर ले जाकर करें। डीएम ने अवैध रूप से चल रहे बस स्टैंड और टेम्पू स्टैंड को तुरंत बंद करवाने का निर्देश दिया। बैठक में लिए गए अन्य निर्णय: - बीच सड़क पर भीड़ वाली जगह पर टोटो आदि नहीं खड़ा किया जाएगा - पहले से बने वन-वे सिस्टम में बदलाव के लिए ट्रैफिक प्लान बनेगा - सड़क पर आवारा पशुओं को कहीं सुरक्षित रखवाएं। - सड़क किनारे अवैध रूप से संचालित खटालों को नोटिस देते हुए बंद करवाएं - सड़क किनारे बगैर इस्तेमाल के बिजली पोल और टेलीफोन खंभो को हटाया जाए