टेंडर हुआ खत्म लगभग एक साल से मगध मेडिकल के एमसीएच बिल्डिंग सेंट्रलाइज्ड एसी खराब

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
share

टेंडर हुआ खत्म लगभग एक साल से मगध मेडिकल के एमसीएच बिल्डिंग सेंट्रलाइज्ड एसी खराब टेंडर हुआ खत्म लगभग एक साल से मगध मेडिकल के एमसीएच बिल्डिंग सेंट्रला

टेंडर हुआ खत्म लगभग एक साल से मगध मेडिकल के एमसीएच बिल्डिंग सेंट्रलाइज्ड एसी खराब

शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमसीएच बिल्डिंग में सेंट्रलाइज्ड एसी (सेंट्रल एयर कंडीशनर) खराब है। लापरवाही के कारण करीब एक साल से एसी खराब है। बावजूद अब तक टीक नहीं कराया गया है। इसका खामियाजा यहां भर्ती प्रसूता को इस भीषण गर्मी में चुकाना पड़ रहा है। प्रसूता के साथ उनके नवजात को भी परेशानी हो रही है। इसे खराब हुए करीब एक माह से अधिक हो गया है। लोगों की माने तो इस सीजन क्या इसके पिछले सीजन में भी यह चला ही नहीं है। ऐसे में पड़ रहे भीषण गर्मी के बीच यहां भर्ती प्रसूता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां न सिर्फ गया के बल्कि अन्य जिले के भी मरीज भर्ती होते हैं।

पहले और दूसरे तल्ले पर खराब है एसी

इस बिल्डिंग के पहले व दूसरे तल्ले पर लगे सेंट्रलाइज्ड एसी खराब है, जिसके कारण यहां भर्ती मरीजों को बल्कि यहां कार्यरत चिकित्सक, नर्स व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को भी भीषण गर्मी में परेशानी हो रही है। हलांकि दूसरे तल्ले के वार्ड में व लेवर रूम में अलग से स्पिलिट एसी लगाया गया है। लेकिन, पहले तल्ले में जहां प्रसूता भर्ती हैं यहां एसी नहीं चल रहा है। इसे ठीक कराने के लिए कई बार चिकित्सकों ने अधीक्षक से भी कहा है। हलांकि इस वार्ड में कहीं-कहीं पंखे लगे है लेकिन इस गर्मी में वह नाकाफी प्रतित हो रहा है।

एक साल से सिर्फ चल रहा पत्राचार कोई हल नहीं

वर्तमान में यहां डे टू डे के मेंटेनेंस का कार्य बीएमएसआईसीएल देख रहा है। लेकिन, इसके पहले स्थानीय स्तर पर कोई संवेदक देख रहा था। पिछले वर्ष जब से बीएमएसआईसीएल मेंटनेंस का कार्य शुरू किया। उस समय भी यह बंद हालत में ही था। ऐसे में माने तो यह करीब एक साल से अधिक समय से खराब है। तब से लेकर अबतक बीएमएसआईसीएल को लगातार मेडिकल प्रशासन की ओर से पत्रचार किया जा रहा है। लेकिन, आजतक इसका समाधान नहीं निकल पाया है।

कोट

यहां चार दिन पहले प्रसव हुआ है। पहले ऊपर वार्ड में थी तो ज्यादा परेशानी नहीं थी। यहां एसी नहीं रहने से परेशानी है। जल्द ही डिस्चार्ज कराकर चली जाऊंगी।

-पूजा कुमारी, गोह, औरंगाबाद।

मेरी बहन यहां भर्ती है। यहां एसी खराब है। पंखा चलता है। लेकिन, वह नाकाफी है। इतने बड़े वार्ड में एक साथ अधिक लोगों के रहने से पंखे का हवा भी गर्म लगता है। एसी रहता तो राहत होती।

- बबलू कुमार यादव, मरीज के परिजन, रामपुर।

गया में ऐसे ही अधिक गर्मी पड़ती है। उसमें भी नवजात बच्चा व मां के लिए विशेष देख भाल की जरूरत पड़ती है। ऐसे में यहां सेंट्रलाइज्ड एसी खराब है। इस पर यहां के पदाधिकारी को ध्यान देना चाहिए, जिससे मरीजों को अधिक परेशानी नहीं हो।

- मृत्युंजय कुमार, लक्ष्मण बिगहा, मरीज के परिजन।

कोट

एमसीएच बिल्डिंग का एसी करीब एक साल से खराब है। ठीक करने में करीब आठ से दस लाख रुपये खर्च हो सकते हैं। इसे ठीक करने के लिए बीएमएसआईसीएल को कई बार पत्राचार किया गया है। अब तक कोई जबाब नहीं आया। फिलहाल यहां पंखा चल रहा है।

- डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल, उपाधीक्षक, अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एसी खराब होने की अवधि कितनी है?
यहां के एसी करीब एक साल से खराब है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।