अतिपिछड़ा समाज का वोट लिया और हक छीना गया
रविवार को आम जनता पार्टी राष्ट्रीय की अतिपिछड़ा माता-बहन संवाद यात्रा शहर के धर्मसभा भवन में आयोजित की गई। पार्टी के अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि अतिपिछड़ा समाज का शोषण हुआ है और महिलाएं वोट...

शहर के धर्मसभा भवन में रविवार को आम जनता पार्टी राष्ट्रीय की अतिपिछड़ा माता-बहन संवाद यात्रा पहुंची। इस मौके पर संवाद सह सभा का आयोजन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि अतिपिछड़ा समाज का अब तक सिर्फ शोषण हुआ है। सभी दलों ने इस समाज की महिलाओं को केवल वोट बैंक समझा, लेकिन अधिकार देने में नाकाम रहे। उन्होंने कहा कि यह संवाद यात्रा माताओं-बहनों को अपने हक के लिए प्रेरित करेगी। आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि यदि किसी पार्टी से गठबंधन होता है तो ठीक, अन्यथा पार्टी 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि वात्सायन ने कहा कि अतिपिछड़ा समाज अब बहकावे में नहीं आएगा और एकजुट होकर आम जनता पार्टी राष्ट्रीय को ही समर्थन देगा। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव मो. परवेज खान, शिवनाथ, संगठन मंत्री सुदर्शन सिंह, राष्ट्रीय सचिव राम किशोर सिंह, बिहार प्रभारी अध्यक्ष उमेश ठाकुर, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्ममानंद प्रसाद चंद्रवंशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा कुमारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




