ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाअक्षय नवमी पर विष्णुपद मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अक्षय नवमी पर विष्णुपद मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अक्षय नवमी पर विष्णुपद मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अक्षय नवमी पर विष्णुपद मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हिन्दुस्तान टीम,गयाSat, 17 Nov 2018 05:44 PM
ऐप पर पढ़ें

कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी पर शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सबसे ज्यादा भीड़ विष्णुपद मंदिर में रही। उदयातिथि की अक्षय नवमी को लेकर शनिवार की सुबह भक्तों ने मंदिर के गर्भगृह में भगवान विष्णु के चरणचिह्न के दर्शन कर आराधना की। फल-फूल के अलावा मुख्य रूप से आंवला का व तुलसी का माला विष्णुपद पर चढ़ाए। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं ने तुलसी अर्चना की। हालांकि इस बार अक्षय नवमी दो दिन हो जाने के कारण भीड़ बंट गई। शुक्रवार को भी भारी संख्या में अक्षय नवमी मनायी। स्थानीय लोगों के अलावा दूसरे प्रदेशों से आए तीर्थयात्रियों ने भी विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना कर मंगल कामना की। श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल मिश्र व सचिव गजाधर लाल पाठक ने कहा कि शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन मंदिर में भीड़ रही। भीड़ को लेकर साफ-सफाई व सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई थी। विष्णुपद मंदिर के अलावा मां मंगलागौरी मंदिर, बगला स्थान, बागेश्वरी मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने मत्था टेक मंगल कामना की।

आंवला पेड़ के नीचे पकवान बनाकर लिया मजा

मंदिर के बाद अक्षय नवमी के महत्व वाले आंवला के पेड़ की पूजा की। वृक्ष के नीचे पूजा के बाद मान्यता के अनुसार भूरा दान किया। अक्षय दान कर सुख-समृद्धि की कामना की। आंवला के पेड़ के नीचे लोगों ने भोजन बनाया। इसके बाद ब्राह्मण को भोजन कराकर परिजनों के साथ प्रसाद के रूप में पकवान ग्रहण किए। विष्णुपद एरिया के तुलसी बाग में दिन भर चहल-पहल रही। पार्क में परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर लोगों ने सुस्वादु भोजन का आनंद उठाया। कुछ लोग घर से पकवान बनाकर लाए यहां मजा लिया। इसी तरह आजाद पार्क,बागेश्वरी मंदिर, फायर बिग्रेड, गोरक्षणी में दिनभर गहमागहमी बनी रही। यहां भी लोगों ने आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराने के बाद पिकनिक का मजा लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें