साइकिल से धामों की यात्रा की दीवानगी, अब बारह ज्योतिर्लिंग का जाने का जुनून
साइकिल से धामों की यात्रा की दीवानगी, अब बारह ज्योतिर्लिंग का जाने का जुनून साइकिल से धामों की यात्रा की दीवानगी, अब बारह ज्योतिर्लिंग का जाने का जुनून
हौसला बुलंद और इरादा मजूबत तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। दीवानगी और जुनून के आगे सब कठिन डगर भी बौना साबित हो जाता है। इसी बुलंद हौसले से लबरेज नौ साल का यशराज। छोटी सी उम्र में बालक ने महज दो साल में नौ हजार किलोमीटर की धार्मिक यात्रा साइकिल से पूरी कर ली। अब तक अयोध्या, वैष्णो देवी, प्रयागराज, ऋषिकेश, हरिद्वार, देवघर आदि धामों के हजारों किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय कर ली। देश के सभी धामों की साइकिल से यात्रा करने का जुनून के साथ है धार्मिक आस्था वाला बालक यशराज बोधगया के रामपुर निवासी प्रकाश कुमार व पूजा देवी के पुत्र हैं।
अब धार्मिक यात्रा की अगली मंजिल बारह ज्योतिर्लिंग है। पहली बार सात साल की उम्र से साइकिल से अयोध्या श्रीराम मंदिर की दूरी तय की ढावा चलाने वाले पिता प्रकाश ने बताया कि 2024 में पहली बार सनातन धुनी यशराज सात साल की उम्र में अयोध्या श्रीराम मंदिर की यात्रा साइकिल से पूरी की। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने बालक की जिद के आगे झुकना पड़ा। साइकिल खरीदी। पहली बार 2024 की 13 जनवरी को साइकिल यात्रा की शुरुआत की। सात दिनों में दूरी तय कर श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठान समारोह में शामिल हुआ। 2025 में वैष्णो देवी की यात्रा की। इसी दौरान प्रयागराज कुंभ, ऋषिकेश और हरिद्वार की यात्रा भी की। 29 दिनों में 3400 किलोमीटर। पहलगाम घटना के बाद शहीदों के खाटूश्याम जाकर पूजा की पिता ने बताया कि पहलगाम घटना के बाद यशराज साइकिल से खाटू श्याम के साथ निकल पड़ा। पुत्रमोह में एक बार फिर साथ गया। खाटू श्याम जाकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए बालक ने विशेष पूजा की। धार्मिक आस्था से लबरेज यशराज ने सासाराम के गुप्ताधाम व देवघर की साइकिल यात्रा की। बेहद धार्मिक विचार वाले यशराज ने बताया कि तीन भाई-बहनों में वह सबसे छोटा है। पढ़ाई के साथ-साथ सनातन धर्म के लिए देश के सभी धामों की यात्रा साइकिल से करनी है। मकर संक्रांति से 12 ज्योतिर्लिंग यात्रा के लिए विष्णुपद से रवाना होगा बालक एक दिन बाद मकर संक्रांति 15 जनवरी को विष्णुपद से करीब 12 हजार किलोमीटर दूरी वाले बारह ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरी करने के लिए बालक रवाना होगा। साथ में पहले की तरह दूसरी साइकिल से पिता होंगे। गया जिला तैलिक साहू सभा की ओर से आयोजन होगा। सभा के अध्यक्ष अजय साव ने बताया कि अगली यात्रा के लिए साइकिल खरीद कर दी है। डीएम हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इससे पहले की यात्रा के लिए यशराज को समाज की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है। पूरा समाज साथ खड़ा है। पटना में भी सम्मान हुआ है। सूबे के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और मंत्री रहे डॉ. प्रेम कुमार भी बालक को सम्मानित कर चुके हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




