Hindi NewsBihar NewsGaya News78 Lakh Worth Cosmetics Recovered in Muzaffarpur Truck Theft Case
लूट और चोरी का सामान टिकारी से होते रहा है बरामद

लूट और चोरी का सामान टिकारी से होते रहा है बरामद

संक्षेप:

फोटो- टिकारी के सिंघापुर से बरामद किया गया चोरी का सामान। टिकारी, निज संवाददाता मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र से ट्रांसपोर्ट कम्पनी की ट्रक से चोरी

Dec 08, 2025 07:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र से ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक से चोरी गए 78 लाख रुपये की कॉस्मेटिक उत्पाद बरामदगी चर्चा का विषय बना हुआ है। टिकारी से पहले भी कई बार चोरी का सामान बरामद होते रहा है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या लूटा गया सामान को सुरक्षित रखने के ख्याल से टिकारी का इलाका सेफ जोन बनता जा रहा है। हालांकि पुलिस की सक्रियता की वजह से कई बार लूट का माल और अपराधी टिकारी अनुमंडल के विभिन्न इलाकों से बरामद किया गया है। केस-1 16 नवंबर 2019 आमस टोल प्लाजा के पास से से टेलर पर लदा 10 लाख रुपये की लागत के 40 टन सरिया की चोरी कर ली गई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने चोरी गई सरिया को संडा पेट्रोल पंप के पास से बरामद किया था। इस दौरान महिमापुर निवासी चंदन कुमार को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। केस-2 22 अप्रैल 2023: झारखंड राज्य के रांची में रिटायर रेंजर रुद्र नारायण प्रसाद के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। अपराधियों ने रुद्र नारायण प्रसाद के घर से 15 लाख नगदी और 35 लाख के जेवर की डकैती की थी। पुलिस ने टिकारी प्रखण्ड की अलीपुर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव से कवींद्र महतो और मो. शाहनवाज तथा शादीपुर गांव से एक अपराधी को गिरफ्तार किया था। अपराधियों की निशानदेही पर लुटे गये नगदी व जेवर भी बरामद किया था। केस-3 7 दिसम्बर 2025: असम से पटना के लिए ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से 78.32 लाख रुपये की लागत का कॉस्मेटिक उत्पाद भेजा गया था। ट्रक पर लदा माल गंतव्य स्थान पर नहीं पहुंचा और रास्ते से गायब हो गया। पुलिस को सफलता नहीं मिलने पर मामला बिहार एसटीएफ को सौंप दी गई थी। एसटीएफ और राज्य पुलिस ने चोरी में संलिप्त परैया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी नीरज कुमार और पंचानपुर थाना क्षेत्र के शहवाजपुर गांव निवासी रोहित यादव समेत कई लोगों को पकड़ा। उनकी निशानदेही टिकारी थाना क्षेत्र के सिंघापुर गांव से सामान बरामद किया गया। एसटीएफ ने दोनों अपराधी और बरामद उत्पाद को कांटी थाना को सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी हो कि ट्रक के माल चोरी करने के आरोपी नीरज के विरुद्ध गया व मुजफ्फरपुर में हत्या व लूट के तीन मामले दर्ज है। पुलिस नीरज का आपराधिक इतिहास व अन्य अपराध ढूंढ रही है।