छत पर झोलों में पकड़ी गई 740 बोतल अंग्रेजी शराब
छत पर झोलों में पकड़ी गई 740 बोतल अंग्रेजी शराब छत पर झोलों में पकड़ी गई 740 बोतल अंग्रेजी शराब

होली को में खपाने को लेकर रखी गई अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी गई। उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने मानपुर प्रखंड के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के खाजहांपुर में एक अर्द्ध निर्मित मकान की छत से कई झोलों में रखी गई 740 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की। शराब की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बुनियादगंज थाना क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप होली में बेचने के लिए रखी गई है। इसके बाद एक टीम का गठन किया गया।
टीम ने शुक्रवार की रात बुनियादगंज थाना क्षेत्र में दस्तक दी। खानजहांपुर मुख्य मार्ग किनारे एक अर्द्ध निर्मित मकान में छापेमारी की। यहां कई झोलों में छिपाकर रखी गईं विभिन्न ब्रांड की 740 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गई। 141 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ मोंटी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक मोंटी ने बताया कि शराब की खेप होली में खपाने के लिए लाया था। छापेमारी टीम में उत्पाद विभाग के एएसआई सुनील कुमार व एएसआई मंजू कुमारी सहित जवान शामिल रहे। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि होली को लेकर चेक पोस्ट से लेकर ग्रामीण इलाकों की टीम को विशेष अलर्ट पर है। चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच हो रही है। चेकपोस्ट पर पकड़ी गई 734 बोतल शराब लदी लग्जरी कार नोट- छत पर शराब वाली खबर में पैकेजिंग-इसी खबर में फोटो है फोटो गया जी। उत्पाद विभाग की जांच चौकी पर शुक्रवार की रात की गई कार्रवाई में 734 बोतल अंग्रेजी शराब लदी लग्जरी कार पकड़ी गई। एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि होली को लेकर चेक पोस्ट की टीम रात-दिन अलर्ट है। शुक्रवार की रात वाहनों की जांच में शक पर हुंडई एक्सेंट कार पकड़ी गई। जांच में कार से 734 बोतल अंग्रेजी शराब निकली। 375 लीटर शराब के साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरहरी गांव के रंजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में एएसआई बंटी यादव, आलोक कुमार, हलेंद्र कुमार व विजय कुमार सहित जवान शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



