रामधनपुर में बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम
फोटो न्यूज गयाजी, कार्यालय संवाददाता। कोतवाली थाना क्षेत्र के रामधनपुर इलाके में शुक्रवार की देर

कोतवाली थाना क्षेत्र के रामधनपुर इलाके में शुक्रवार की देर शाम एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। घटना रामधनपुर के पास उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की पहचान रामधनपुर बिचली गली स्थित किराए के मकान में रहने वाले विजय के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल विजय को इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
शनिवार को आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर रामधनपुर सड़क को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जाम हटाया गया और स्थिति सामान्य हुई। कोतवाली थानाध्यक्ष धनन्जय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



