Gaya News: ‘आज खुश हुई वर्षा रानी, झमझमा बरसा पानी .. ..

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

Gaya News: ‘आज खुश हुई वर्षा रानी, झमझमा बरसा पानी .. .. ‘आज खुश हुई वर्षा रानी, झमझमा बरसा पानी .. ..

Gaya News: ‘आज खुश हुई वर्षा रानी, झमझमा बरसा पानी .. ..

Gaya News: शहर के बड़की डेल्हा में रविवार को सिद्ध काव्य वाटिका 64वीं कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामसुन्दर मिश्र की कविता ‘आज खुश हुई वर्षा रानी’ से हुई। युवा कवि पीयूष पाठक ने इन्द्रजीत का आचरण गाकर श्रोताओं का मन मोह लिया। मदन पाठक ने ‘कान्हा की मुरली चोरी’ विषयक कविता गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। चंदन कुमार ने कवि गोष्ठी का उत्सव कविता से गोष्ठी की महत्ता बतलायी। अमित रंजन ने संघर्ष की पगडंडी से युवाओं के दर्द का बयां किया। ‘राम को भी नहीं छोड़ा’ के जरिए रणजीत कुमार ने राम मंदिर चोरी घटना पर करारा प्रहार किया।

अजय कुमार शास्त्री ने अपनी रचना दहेज दानव से दहेज रूपी सामाजिक कुरीति पर दु:ख व्यक्त्त किया। संचालक महोदय अभयानन्द मिश्र ने अपनी दोहावली का पाठ करते हुए अध्यक्ष महोदय अरुणोदय मिश्र को संसार के हर सय का इतना ही फ़साना है के लिए आमंत्रित किया। अवतार लेने आ रहे महावीर द्वारा अमरजीत शर्मा ने महावीर की करुण पुकार कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। अध्यक्षता अरुणोदय मिश्र ने की। मौके पर श्रीकांत पाठक, किरण प्रजापति, हर्ष कुमार चौबे, मोहित कुमार पाठक, प्रिंस पाण्डेय, राहुल पाण्डेय, त्रिगुणानन्द व प्रभानन्द मिश्र आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।