ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाकोंच में खलिहान में आग लगने से 50 हजार की फसल राख

कोंच में खलिहान में आग लगने से 50 हजार की फसल राख

कोंच में खलिहान में आग लगने से 50 हजार की फसल राख कोंच में खलिहान में आग लगने से 50 हजार की फसल...

कोंच में खलिहान में आग लगने से 50 हजार की फसल राख
हिन्दुस्तान टीम,गयाFri, 02 Apr 2021 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

कोंच। एक संवाददाता

प्रखंड के नेवधी गांव में गुरुवार की रात एक खलिहान में आग लगने से 50 हजार से अधिक की फसल जलकर राख हो गया। यह आगलगी की घटना किसान बिंदेश्वर यादव के खलिहान में घटी। स्थानीय निवासी पूर्व उपप्रमुख किशोर यादव ने बताया कि इस आगलगी की घटना में 70-80 बोझा खेसाड़ी व मसूर के अलावा 12 हजार नेवारी जलकर राख हो गया। लोगों ने घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी। दमकल की गाड़ी आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पूर्व उपप्रमुख ने टिकारी एसडीओ को घटना की सूचना देते हुए पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें