सीयूएसबी: पांच किमी दौड़ में रवि और अभ भेंगरा रहीं अव्वल

सीयूएसबी: पांच किमी दौड़ में रवि और अभ भेंगरा रहीं अव्वल

संक्षेप:

दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय में 5 किलोमीटर की मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने इसे हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में रवि कुमार...

Aug 13, 2025 05:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share

दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) परिसर में विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिता के तहत 5 किलोमीटर की मैराथन आयोजित की गई। रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत के नेतृत्व में आयोजित रेड रन मैराथन में कुल 51 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मैराथन का शुभारंभ कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। कुलपति ने कहा कि, इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। ऐसी गतिविधियां स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में रवि कुमार (शिक्षक शिक्षा विभाग) ने प्रथम, नीरज उरांव (बीबीए एलएलबी) ने द्वितीय, अभिमन्यु कुमार (शिक्षक शिक्षा विभाग) ने तृतीय, प्रशांत वर्मा (पर्यावरण विज्ञान विभाग) ने चतुर्थ और राम नरेश (शारीरिक शिक्षा विभाग) ने पंचम स्थान प्राप्त किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी तरह महिला वर्ग में अभ भेंगरा (शारीरिक शिक्षा विभाग) ने प्रथम, श्रेया (शारीरिक शिक्षा विभाग) ने द्वितीय, रितुपर्ना सिंह (बीए एलएलबी) ने तृतीय, शिवांगी राजपूत (मनोविज्ञान विभाग) ने चतुर्थ और सुप्रिया कुमारी (पर्यावरण विज्ञान विभाग) ने पंचम स्थान प्राप्त किया। पीआरओ मो. मुदस्सीर आलम ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के प्रथम पांच विजेताओं को गया जिले में होने वाली जिला स्तरीय मैराथन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके बाद चयनित प्रतिभागी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन मिश्रा, प्रॉक्टर प्रो. प्रणव कुमार, डॉ. जावेद हसन, डॉ. प्रशांत, डॉ. अमृता श्रीवास्तव, डॉ. चन्द्रप्रभा पांडेय, शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह और डॉ. गौरव कुमार सिंह मौजूद रहें।