ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाडोभी में जमीन विवाद में हुई गोलीबारी में 42 वर्षीय महिला की मौत

डोभी में जमीन विवाद में हुई गोलीबारी में 42 वर्षीय महिला की मौत

डोभी में जमीन विवाद में हुई गोलीबारी में 42 वर्षीय महिला की मौत , डोभी में जमीन विवाद में हुई गोलीबारी में 42 वर्षीय महिला की...

डोभी में जमीन विवाद में हुई गोलीबारी में 42 वर्षीय महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,गयाThu, 15 Apr 2021 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

डोभी में जमीन विवाद में हुई गोलीबारी में 42 वर्षीय महिला की मौत

फोटो मेल पर-

डोभी। एक संवाददाता

डोभी थाना क्षेत्र के बजौरा गांव में काफी दिनों से चल रहे जमीन विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट व गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें गोली लगने से एक पक्ष की एक महिला घायल हो गई। बाद में उक्त महिला की मौत हो गई। मृतक महिला बजौरा गांव के मुन्नी यादव की पत्नी मुन्ना देवी है। वहीं इसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल भी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बजौरा गांव में विवादित जमीन को लेकर बजौरा निवासी श्यामदेव यादव व अन्य और श्यामसुंदर लाल व अन्य के बीच वर्षों से झगड़ा चल रहा है और जमीन कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में अक्सर ही झगड़ा होते रहा है। इसी आलोक में गुरुवार को एक पक्ष द्धारा खेत से फसल काटी जा रही थी। जिसको लेकर दूसरे पक्ष द्वारा विरोध करने के दौरान मारपीट व गोलीबारी की घटना घटी। जिसमें पेट में गोली लगने से मुन्ना देवी की मौत हो गई। मौत के बाद गुस्साये मृतक के परिजनों ने गया- डोभी रोड को करीब आधे घंटे तक जाम कर दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया और आवागमन सामान्य कराया।

गौरतलब हो कि वर्ष 2015 में भी इसी विवादित जमीन को लेकर सड़क जाम व मारपीट की घटनाएं हुई थी। उस समय भी दोनों पक्षों से करीब दर्जनों लोग घायल हो गए थे। दोनों पक्षों का इस जमीन को लेकर कोर्ट में मुकदमा भी दायर है।

इस संबंध में डोभी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं हत्या व मारपीट की घटना को लेकर श्यामदेव यादव के तहरीर पर दूसरे पक्ष के 11 नामजद व 90 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। साथ ही इस घटना में मौके से एक खोखा बरामद की गई है और चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें