‘मेरा देश मेरी जिम्मेदारी के तहत की जा रही मदद
गया। लॉकडाउन में जरूरतमंद व गरीब परिवारों की मदद के लिए बुद्धिजीवियों ने एक ग्रुप मेरा देश मेरी जिम्मेदारी बनाया...
हिन्दुस्तान टीम,गयाSat, 25 Apr 2020 08:59 PM
ऐप पर पढ़ें
लॉकडाउन में जरूरतमंद व गरीब परिवारों की मदद के लिए बुद्धिजीवियों ने एक ग्रुप मेरा देश मेरी जिम्मेदारी बनाया है। इस ग्रुप में अधिवक्ता, इंजीनियर व डॉक्टर सहित अन्य बुद्धिजीवी जुड़े हैं। इस ग्रुप के सदस्य कमजोर व लाचार परिवार का पता लगाकर उनकी मदद कर रहे हैं। गया के आलवा कई अन्य जिलों में मदद पहुंचायी जा रही है। गया में मदद के लिए अधिवक्ता मुकेश कुमार मिश्रा ने जिम्मेवारी उठायी है।