रामपुर थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी व गेवाल बिगहा पहाड़तल्ली मुहल्ले के लोगों के बीच पथराव को लेकर शुक्रवार को रामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी। रामपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि 23 लोगों को नामजद व 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रामपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान भीड़ इकठ्ठा होना और पुलिस के आदेश के बावजूद लोगों को घर में नही जाना और पुलिस के सामने पथराव जारी रखने का मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब हो कि गुरुवार की शाम दो लोगों के बीच हुई लड़ाई इतनी बढ़ गयी कि दो मुहल्ले के बीच पथराव शुरू हो गया। इसे लेकर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा था। घटना के 24 घंटे बाद भी थानाध्यक्ष द्वारा बुलाने पर भी दोनों पक्षों में से किसी की ओर से कोई भी शिकायत दर्ज नहीं की गयी। इसके बाद थानाध्यक्ष ने स्वयं प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने कहा कि अनुसंधान की जा रही है और जो भी दोषी होंगे। उन पर कार्रवाई की जायेगी।
अगली स्टोरी