
बोधगया में कल से होगी त्रिपिटक सूत्तपाठ
समारोह को लेकर भूरिपालो बौद्धमठ में विभिन्न देशों के बौद्ध मठों के वरीय भिक्षुओं और
बोधगया में मंगलवार से शुरू होने वाले 10 दिवसीय 20वें इंटरनेशनल त्रिपिटक सूत्तपाठ समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। रविवार को भूरिपालो बौद्धमठ में विभिन्न देशों के बौद्ध मठों के वरीय भिक्षुओं और आयोजन समिति की संयुक्त बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि समारोह के पहले दिन विभिन्न देशों की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही विदेशों से आने वाले अतिथियों के स्वागत, सामूहिक सूत्तपाठ, संघदान और प्रमुख धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों की तैयारी की समीक्षा की गयी और सभी सुझाव लिये गए। लाइट ऑफ बुद्धधर्म फाउंडेशन इंटरनेशनल इस समारोह का मुख्य आयोजक है और भारतीय बौद्ध संघ सह आयोजक है।
इंटरनेशनल त्रिपिटक चैटिंग कमेटी (आईटीसीसी) की कोषाध्यक्ष भिक्षुणी शाक्या धम्मा दिना ने पूरे कार्यक्रम के प्रारूप और महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अवसर बौद्ध धम्म की शिक्षाओं, त्रिपिटक के महत्व और अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक आदान-प्रदान को मजबूत करेगा। उन्होंने बताया कि 19 वर्षों से इंटरनेशनल सूत्तपाठ समारोह महाबोधि मंदिर परिसर में सफलतापूर्वक आयोजित होता आया है और यह खुशी कि बात है कि आयोजन अपने 20वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। 12 दिसंबर तक चलने वाले इस समारोह में थाईलैंड, म्यांमार, श्रीलंका, कंबोडिया, लाओस, वियतनाम, नेपाल, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और अमेरिका समेत कई देशों के 20 हजार से अधिक भिक्षु और श्रद्धालु शामिल होंगे। बैठक में वांग्मो डिक्सी, ऑल इंडिया भिक्षु संघ के भिक्षु प्रज्ञादीप, लाओस टेंपल के भिक्षु साईंसाना बौद्धवोंग सहित कई वरीय भिक्षु शामिल हुए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




