वजीरगंज के 20 वर्षीय युवक ने राजस्थान में की खुदकुशी, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप
वजीरगंज के 20 वर्षीय युवक ने राजस्थान में की खुदकुशी, परिजन लगा रहे हत्या का...
भुखमरी से अपने परिवार को बचाने के लिए मजदूरी करने गया 20 वर्षीय युवक बलियारी निवासी पंकज चौधरी ने आत्महत्या कर ली। उसका शव गुरुवार को उसके ननिहाल बलियारी पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजन चीत्कार करने लगे। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। वह इसी वर्ष अगस्त माह में गांव के ही एक युवक के साथ राजस्थान जाकर बिकाजी कंस्ट्रक्सन कंपनी में काम कर रहा था। बीते रविवार को अचानक उसकी आत्महत्या की खबर परिजनों को मिली। इसके बाद परिजन जाकर उसके शव को बलियारी लेकर आये। मृतक पंकज के मामु रमन चौधरी और फुफेरा भाई पवन चौधरी ने बताया कि उसकी मौत की स्थिति संदेहास्पद है। संभवत: उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई है। उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। इसी गांव का कॉन्ट्रैक्टर विनोद मिस्त्री ने बताया कि 15 नवम्बर को वह काम करने कंपनी चला गया था। दोपहर को आकर देखा तो उसका कमरा अंदर से बंद था। किसी तरह झांक कर देखा तो उसे गमछे के सहारे लटका पाया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे नीचे उतारा और इसकी जानकारी कंपनी इंचार्ज और पुलिस को दी गई, जिसके बाद इसकी सूचना उनके परिजन को दी गई। शव का पोस्टमार्टम कर शव उन्हें सुपूर्द कर दिया गया। फोटो :- वजीरगंज के बलियारी में गुरूवार को युवक का शव देखने जुटी भीड़बेहद गरीब परिवार का एक मात्र सहारा था पंकजमृत युवक पंकज झारखंड का रहने वाला था। इसके पिता सुरेश चौधरी का देहांत कुछ वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी। वह अपने चार भाई-बहन एवं अपनी विधवा मां को लेकर ननिहाल वजीरगंज के बलियारी में आकर पहाड़ की तराई में एक झोपड़ी बनाकर रहने लगा। वह बेसहारा था। मशक्कत से उसके परिवार की रोजी - रोटी चल रही थी। ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों के कहने पर वह प्रदेश कमाने के लिये गया था। घर का एक मात्र कमाउ सदस्य अपने परिवार को बेसहारा छोड़कर चला गया। स्थानीय शिक्षा सेवक गुड्डू चौधरी ने बताया कि इस परिवार को जल्द हीं सरकारी सहायता नहीं मिली तो ये भुखमरी के शिकार हो जायेंगे।