ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाबोधगया में 18 वर्षों से डकैती मामले का फरार अभियुक्त गिरफ्तार

बोधगया में 18 वर्षों से डकैती मामले का फरार अभियुक्त गिरफ्तार

बोधगया। एक संवाददाता

बोधगया में 18 वर्षों से डकैती मामले का फरार अभियुक्त गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,गयाSun, 13 Sep 2020 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

बोधगया में 18 वर्षों से डकैती मामले का फरार अभियुक्त गिरफ्तार

बोधगया। एक संवाददाता

मगध यूनिवर्सिटी थाना की पुलिस ने रविवार की अहले सुबह दादपुर गांव में छापेमारी कर डकैती मामले के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद पिछले 18 वर्षों से लगातार फरार चल रहा था। एमयू थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मंझौली गांव निवासी रामदेव यादव के घर डकैती की घटना हुई थी। जिस मामले का एमयू कांड संख्या 11/02 है। इसी मामले का नामजद अभियुक्त बसंत भुइयां को घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को अचानक अभियुक्त के घर पर होने की गुप्त सूचना मिली और मध्यरात्रि के बाद छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें