Gaya News: जंक्शन पर 36.34 लाख के चांदी के आभूषण बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में
Gaya News: ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, आयकर विभाग पटना कर रहा मामले की

Gaya News: गया जंक्शन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बुधवार को 14.835 किलोग्राम चांदी के आभूषण और चांदी बरामद की। इसकी अनुमानित कीमत 36 लाख 34 हजार 575 रुपये बताई गई है। इस मामले में पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए आयकर विभाग, पटना को सूचना दी गई है। आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार ने बताया कि सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम स्टेशन परिसर में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान दिल्ली छोर के फुट ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति भारी पीठू बैग लेकर प्लेटफॉर्म संख्या छह और सात की ओर जाता दिखा।
संदेह होने पर टीम ने उसे रोककर पूछताछ की।पूछताछ में उसने अपना नाम जमशेद अली मलिक बताया। वह पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दासपुर थाना क्षेत्र के उदयचक का रहने वाला है। बैग की जांच करने पर उसमें 14.835 किलोग्राम चांदी के आभूषण और चांदी मिली। संबंधित व्यक्ति इनके स्वामित्व और परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद आरपीएफ ने चांदी जब्त कर उसे हिरासत में ले लिया। मामले की सूचना आयकर विभाग, पटना को दी गई है। विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।


