ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाबोधगया में शराब पीकर घर लौट रहे 11 लोग गिरफ्तार, कोर्ट में हुई पेशी

बोधगया में शराब पीकर घर लौट रहे 11 लोग गिरफ्तार, कोर्ट में हुई पेशी

रात में शराब पीकर घर लौट रहे एक-एक कर 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विशेष अभियान के तहत मंगलवार की देर रात बोधगया थाना की पुलिस ने अलग-अलग...

बोधगया में शराब पीकर घर लौट रहे 11 लोग गिरफ्तार, कोर्ट में हुई पेशी
हिन्दुस्तान टीम,गयाTue, 05 Jul 2022 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

रात में शराब पीकर घर लौट रहे एक-एक कर 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विशेष अभियान के तहत मंगलवार की देर रात बोधगया थाना की पुलिस ने अलग-अलग इलाके के 11 लोगों को नशे की हालत में पकड़ा गया। ऑन द स्पॉट ब्रेथ एनालाइजर से जांच में सभी आरोपियों के शराब पिए होने की पुष्टि हुई। बोधगया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। सौ से अधिक लोगों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गयी। जिसमें 11 लोग नशे की हालत में गिरफ्तार किये गये। गिरफ्तार आरोपियों में बोधगया के सूर्यपुरा का जीतू वर्मा उर्फ शशिकांत कुमार, पच्छट्टी का बबलू पाण्डेय उर्फ दिलीप कुमार पाण्डेय व धर्मेंद्र कुमार, चंदौती पांची बिगहा का विक्रम मांझी उर्फ करण कुमार व राजा मांझी, चंदौती पच्छट्टी का राजेश मांझी व श्रवण कुमार मांझी, गुरुआ के लालगढ़ का अनिल मंडल, मोहनपुर के लई का कमलेश यादव, और बोधगया के डहेरिया बिगहा का उमेश ठाकुर शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर बोधगया सीएचसी में सभी का स्वास्थ्य जांच कराया गया। इसके बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें