Hindi NewsBihar NewsGaya News107th Annual Session of Indian Economic Council Held at Kurukshetra University

एमयू: बिहार में ग्रामीण समाज की अवधारणा पुस्तक का विमोचन

भारतीय आर्थिक परिषद का 107 वां वार्षिक अधिवेशन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हुआ। इसमें डॉ राजेश कुमार की पुस्तक 'बिहार में ग्रामीण समाज की अवधारणा' का विमोचन किया गया। इस अधिवेशन में विभिन्न...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSat, 28 Dec 2024 07:45 PM
share Share
Follow Us on

भारतीय आर्थिक परिषद के 107 वांवार्षिक अधिवेशन कुरुक्षेत्र स्थित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ। जिसमें मगध विश्विद्यालय, बोधगया के श्रम एवं समाज कल्याण विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ राजेश कुमार के लिखित पुस्तक बिहार में ग्रामीण समाज की अवधारणा का विमोचन किया गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्विद्यालय, रांची के कुलपति प्रो तपन कुमार शांडिल्य ने पुस्तक का विमोचन किया। इस अधिवेशन में देश के विभिन्न प्रदेशों के कई विश्वविद्यालयों से प्राध्यापक व शोधकर्ताओं ने भाग लिया। डॉ राजेश कुमार ने अपने शोध-पत्र " द प्रॉब्लम्स ऑफ अनइमपलाईमेंट एंड पोलिसिज फॉर जॉब क्रिएशन इन द कांटेस्ट ऑफ इमर्जिंग इकनॉमिक्स ऑफ बिहार"  विषय पर अपने शोध प्रस्तुत किये। यह अधिवेशन तीन दिनों तक चलेगा। जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए हुए प्राध्यापक और शोधार्थी अपने शोध-पत्र की प्रस्तुति करेंगें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें