
सौ फीसदी मतदाताओं को वोटर इनफॉर्मेशन स्लिप उपलब्ध कराएं: डीएम
संक्षेप: गया जिले के सभी विधानसभा के मतदाताओं को पांच नवंबर तक वोटर इनफॉर्मेशन स्लिप उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सभी बीएलओ को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे घर-घर जाकर स्लिप वितरित करें। स्लिप में मतदाता की जानकारी और बूथ स्थान सहित अन्य आवश्यक जानकारी होगी।
सौ फीसदी मतदाताओं को वोटर इनफॉर्मेशन स्लिप उपलब्ध कराएं: डीएम पांच नवंबर तक सभी वोटरों को उपलब्ध कराए जाएंगे वोटर स्लिप सभी वोटरों तक स्लिप पहुंच जाए इसकी जिम्मेवारी बीएलओ की होगी गया जी, प्रधान संवाददाता गया जिले के सभी दस विधानसभा के सभी मतदाताओं को वोटर इनफॉर्मेशन स्लिप पांच नवंबर तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सोमवार को जिला निवार्चन पदाधिकारी ने सभी सहायक निर्वाचन पदाधिकारी और बीडीओ को स्लिप बंटवाने को कहा। वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप में संबंधित मतदाता के मतदान केंद्र संबंधित जानकारी, मतदाता की विवरणी, बूथ लोकेशन सहित अन्य आवश्यक जानकारी होती है। निर्देश में कहा गया है कि मतदान के पांच दिन पहले तक स्लिप वोटरों को मिल जाना चाहिए।

मतदाता सूची पर्ची पर एक क्यूआर कोड होगा जो बूथ एप के माध्यम से संबंधिक भाग के निर्वाचक को नाम खोजने और निर्वाचन से संबंधित अन्य विवरण का मिलान करने में मदद करता है। मतदाता सूची से संबंधित निर्देश: मतदाता सूची पर्ची बीएलओ घर-घर जाकर वितरित करेंगे मतदाता सूची पर्ची मतदाता या परिवार के किसी सदस्य को ही दिया जाएगा परिवार के सदस्य के अलावा किसी दूसरे को यह स्लिप नहीं दी जाएगी स्लिप के सौ फीसदी वितरण की जिम्मेवारी बीएलओ की होगी बीएलओ रोजना वितरण के संबंध में रिपोर्ट अधिकारी को देंगे स्लिप वितरण नहीं होने की स्थिति में उसे मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारी सुरक्षित रखेंगे

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




