ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाबौद्ध महोत्सव में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने नृत्य बांधा समा

बौद्ध महोत्सव में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने नृत्य बांधा समा

राधा-कृष्ण के प्रेमभाव देख झूमे देसी विदेशी दर्शक

बौद्ध महोत्सव में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने नृत्य बांधा समा
हिन्दुस्तान टीम,गयाWed, 29 Jan 2020 10:46 PM
ऐप पर पढ़ें

मथुरा से सांसद एवं प्रख्यात कलाकार हेमामालिनी ने बौद्ध महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण और राधा के बीच प्रेमभाव को दिखाकर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या को राधा-कृष्ण के प्रेम रस से भर दिया। सत्तर वर्षीय हेमामालिनी ने गणेश वंदना से नृत्य की शुरुआत की। इसके बाद ''वंशी विभूषित कराल श्लोक और ''मधुराष्टकम के पदों पर आधारित भारतीय शास्त्रीय शैली में नृत्य प्रस्तुती दी। उन्होंने महाकवि जयदेव के ''गीत गोविंद के ''यमुना तीरे धीर समीरे हसत खेल वनमाली.... के बोलों और राधा बरसाने वाली, पर भावमय नृत्य कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बौद्ध महोत्सव के पहले दिन सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत बिहार गौरव गान से हुआ। इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने हेमा मालिनी को सम्मानित किया।

हेमा मालिनी की झलक पाने के लिए हर कोई आतुर था। जैसे ही हेमा मालिनी राधा रास बिहारी नाटक को लेकर मंच पर पहुंची तो भव्य पंडाल दर्शकों की तालियों से गूंज उठा। बौद्ध महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या को यादगार और चार चांद लगाने के लिए हेमा मालिनी राधा रास बिहारी नृत्य संगीत नाटिका को लेकर मुख्य मंच पर पहुंची। हेमा मालिनी ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा और गोपियों के बीच राधा और रास बिहारी की लीला के तमाम दृश्यों को दिखाने का अदभुत प्रयास किया।

इस नाटक में हेमा मालिनी ने राधा-कृष्ण का मनमोहक नृत्य पेश किया। राधा के अपने सखियों संग जमुना से मटकी में जल भरकर ले जाने पर कृष्ण उनको परेशान करते हैं। राधा कुछ देर तक तो अचंभे में रहती हैं। इसके बाद कृष्ण उन्हें मना लेती हैं। ऐसा ही काफी मनमोहक दृश्य नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किए गए। राधा जब कृष्ण से नाराज हो जाती हैं तो कृष्ण बांसुरी की ऐसी धुन बजाते हैं कि राधा की सहेलियां भी उस धुन पर मोहित हो जाती हैं। राधा से मिलने के लिए कृष्ण मनहारी का भेष धरकर चूड़ियां बेचने के लिए आते हैं। राधा की कलाई पकड़कर चूड़ी पहनाने की कोशिश करते हैं, तो राधा उनको पहचान जाती हैं। राधा के ऐसे कई भाव हेमामालिनी ने बेहतरीन ढ़ंग से प्रस्तुत की। छलिया कृष्ण और गोपियों के बीच पनघट पर अठखेलियां करते हुए, श्रीकृष्ण के वियोग में राधा का इंतजार, बांसुरी बजाते कृष्ण और राधा कृष्ण को एक-दूसरे के वियोग में जीने के प्रसंगों को दिखाकर सबको भाव विभोर कर दिया।

बौद्ध महोत्सव में दिखा देस दुनियां की अनूठा संगम

बौद्ध महोत्सव के मौके पर बोधगया कालचक्र मैदान में बुधवार को देश और दुनिया की संस्कृतियों का अनूठा संगम दिख। महोत्सव के पहले दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के नाम रहा। महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। महोत्सव में भाग लेने के लिए कई देशों से हजारों लोग बोधगया पहुंच हैं। महोत्सव में इंडोनेशिया के कलाकारों ने स्वागत गीत पेश किया। इसके बाद लाओस और जापान से आए कलाकारों ने समां बांधा। विदेशी कलाकारों ने अपने नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरी। कॉमेडियन रविन्द्र जॉन ने अपने कॉमेडी से दर्शकों को लोटपोट कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें