भोज के लिए गैस की नहीं होगी दिक्कत, अब करना हो यह काम; साइबर ठगों से रहें सावधान

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

गैस एजेंसी को वैवाहिक कार्यक्रम के दिन वाणिज्यिक गैस की व्यक्ति विशेष द्वारा की गयी मांग एवं उक्त दिन को वाणिज्यिक गैस की उपलब्धता के आधार पर वैवाहिक कार्यक्रम के लिए रसोइया-कैटरर्स को आनुपातिक रूप से आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे।

भोज के लिए गैस की नहीं होगी दिक्कत, अब करना हो यह काम; साइबर ठगों से रहें सावधान

लग्न के मौसम में लोगों को जरूरत के अनुसार व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति करने की सरकार ने नई पहल शुरू की है। जिनके घर में वैवाहिक कार्यक्रम है, उन्हे व्यवसायिक गैस सिलेंडर के लिए एसडीओ के पास आवेदन देना होगा। आवेदन के साथ शादी के कार्ड और समारोह में भाग लेने वाले लोगों की संख्या अंकित करनी होगी। पत्र में यह भी लिखा गया है कि वैवाहिक कार्यक्रम के लिए रसोइया, कैटरर्स अपने वाणिज्यिक गैस के लिए निबंधन कराएंगे और संबंधित गैस एजेंसी अगले 5-7 दिनों में निबंधन करना सुनिश्चित करेगी।

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष सचिव उपेन्द्र कुमार ने इस आशय से संबंधित पत्र डीएम को भेजा है। गैस एजेंसी को वैवाहिक कार्यक्रम के दिन वाणिज्यिक गैस की व्यक्ति विशेष द्वारा की गयी मांग एवं उक्त दिन को वाणिज्यिक गैस की उपलब्धता के आधार पर वैवाहिक कार्यक्रम के लिए रसोइया-कैटरर्स को आनुपातिक रूप से आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। पत्र में यह भी लिखा गया है कि प्राय: यह देखा जाता है कि वैवाहिक कार्यक्रम में व्यक्ति विशेष के द्वारा घरेलू एलपीजी का उपयोग करते हैं जो उचित नहीं है।

वायू प्रदूषण की समस्या को देखते हुए लड़की और कोयले पर खाना बनाने पर रोका जा रहा है। स्कूल और दुकानों में भी गैस से खाना बन रहा है। शादी, ब्याह के मौसम में भी भोज की सामग्री गैस पर बाई जाती है। लेकिन मध्य, पूर्व में यूद्ध के कारण गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से समस्या हो रही है। इसे देखते हुए सरकार ने यह प्रावधान किया गया है।

सिलेंडर डिलिवरी के नाम से आ रहे साइबर ठगों के फोन

अमेरिका-ईरान जंग की तपिश के कारण रसोई गैस की किल्लत बनी हुई है। इसका फायदा उठाते हुए साइबर ठग लोगों को शिकार बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। ठग लोगों को गैस सिलेंडर डिलिवरी की बात बता उनसे रुपये ऑनलाइन भेजने के लिए फोन कर रहे हैं। साइबर डीएसपी ने इस प्रकार के फोन से बचने के लिए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

दरअसल, साइबर ठग मौके के अनुसार बहाना बदल बदलकर लोगों से ठगी की जुगत में लगे रहते हैं। हाल के दिनों में रसोई गैस सिलेंडर मिलने में समय लग रहा है। इस बीच साइबर ठग लोगों को फोन कर अथवा मैसेज भेजकर बता रहे हैं कि उनका गैस सिलेंडर भेजा जा रहा है। इसके लिए उन्हें सिलेंडर की राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। कई लोग साइबर ठगों के झांसे में आकर रुपये भेज दे रहे हैं। हालांकि इस प्रकार की कोई शिकायत अबतक साइबर थाना में नहीं की गई है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।