Hindi NewsBihar Newsfourteen former mp including Ramkripal Yadav veena devi contesting bihar election jud bjp rjd
पूर्व सांसदों में विधायक बनने की होड़, बिहार चुनाव में 14 ने ठोकी ताल; JDU से सबसे ज्यादा

पूर्व सांसदों में विधायक बनने की होड़, बिहार चुनाव में 14 ने ठोकी ताल; JDU से सबसे ज्यादा

संक्षेप: सुनील कुमार पिंटू ने 2019 का लोकसभा चुनाव जदयू के टिकट पर सीतामढ़ी से जीता था। 2024 लोकसभा चुनाव में बेटिकट हो गए थे। हाल ही भाजपा में शामिल हुए पिंटू को इस दल ने सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है।

Wed, 22 Oct 2025 06:49 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, रंजीत कुमार सिंह, पटना
share Share
Follow Us on

सांसदी गई तो विधायकी पाने के लिए पूर्व माननीय दम दिखा रहे । इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में ऐसे 14 पूर्व सांसद किस्मत आजमा रहे हैं। सबसे ज्यादा जदयू ने पांच पूर्व सांसदों पर भरोसा जताया है। इसके बाद राजद ने चार, भाजपा और जनसुराज ने दो-दो और एआईएमआईएम ने एक पूर्व सांसद को मैदान में उतारा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राजनीतिक दलों ने तीन को छोड़ अन्य 11 पूर्व सांसदों को उन्हीं विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी बनाया है, जो उनके लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। एनडीए और महागठबंधन दोनों गठबंधनों में इस बार आमने-सामने की लड़ाई है। दोनों ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता पर काबिज होना चाहती हैं। इसलिए पूर्व सांसदों पर दांव खेला गया है।

ये भी पढ़ें:महागठबंधन में इन 13 सीटों पर आपस में ही लड़ाई, बिहार चुनाव में 256 उम्मीदवार
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

भाजपा ने पूर्व सांसद रामकृपाल यादव को दानापुर में आजमाया है। रामकृपाल पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं। दानापुर इसी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। भाजपा यहां पिछला चुनाव हार गई थी, इसलिए भाजपा ने मजबूत उम्मीदवार की तलाश करते हुए यहां से रामकृपाल पर दांव खेला है। इसी तरह सुनील कुमार पिंटू ने 2019 का लोकसभा चुनाव जदयू के टिकट पर सीतामढ़ी से जीता था। 2024 लोकसभा चुनाव में बेटिकट हो गए थे। हाल ही भाजपा में शामिल हुए पिंटू को इस दल ने सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा

दानापुर - रामकृपाल यादव

सीतामढ़ी - सुनील कुमार पिंटू

जदयू

जहानाबाद - चंद्रेश्वर चंद्रवंशी

गोपालपुर - बुलो मंडल

काराकाट - महाबली सिंह

कदवा - दुलालचंद गोस्वामी

समस्तीपुर - अश्वमेध देवी

एआईएमआईएम

मुंगेर - मोनाजिर हसन

राजद

झाझा - जयप्रकाश नारायण यादव

मोकामा - वीणा देवी

बिहारीगंज - रेणु कुशवाहा

धमदाहा - संतोष कुशवाहा

जनसुराज

अररिया - सरफराज आलम

गया टाउन - धीरेंद्र अग्रवाल

अन्य दलों की बात करें तो जनसुराज ने पूर्व सांसद सरफराज आलम को अररिया विधानसभा और चतरा के पूर्व सांसद धीरेंद्र अग्र्रवाल को गया टाउन से उम्मीदवार बनाया है। धीरेंद्र अग्रवाल का मुकाबला भाजपा के कद्दावर नेता प्रेम कुमार से होगा। वहीं, एमआईएमआईएम ने मुंगेर के पूर्व सांसद मोनाजिर हसन को मुंगेर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है।

ये भी पढ़ें:पहले चरण के लिए सजा अखाड़ा, इस सीट पर सबसे ज्यादा प्रत्याशी;कइयों ने छोड़ा मैदान
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।