Hindi NewsBihar Newsfour thousand teachers post are vacant in universities of bihar
बिहार के विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के 4000 पद खाली, गेस्ट टीचर के भरोसे पढ़ाई

बिहार के विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के 4000 पद खाली, गेस्ट टीचर के भरोसे पढ़ाई

संक्षेप:

पिछले लगभग चार वर्षों से शिक्षा विभाग लगातार विश्वविद्यालयों से कर्मचारियों की पदवार रिक्ति मांग रहा है, लेकिन अब तक मात्र 1200 ही रिक्ति मिल सकी है। विवि में कर्मचारियों की कमी से कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

Jan 11, 2026 07:03 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार के सभी 13 पारंपरिक विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर के चार हजार से अधिक पद रिक्त हैं। लिपिक सहित विभिन्न कोटि के कर्मचारियों के भी तीन हजार से अधिक पद खाली हैं। शिक्षा विभाग लगातार विश्वविद्यालयों से शिक्षकों और कर्मियों के रिक्त पदों की जानकारी मांग रहा है। इसके बाद भी रिक्ति नहीं मिल रही है। इस कारण विश्वविद्यालयों में पढ़ाई अतिथि शिक्षकों के भरोसे है, जबकि संविदा के आधार पर कर्मचारियों की सेवा ली जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विश्वविद्यालयों से शिक्षकों की रिक्ति मिलने के बाद रोस्टर क्लियर कराया जाएगा। विभाग ने शिक्षकों की आरक्षण कोटि के हिसाब से रिक्ति देने के लिए कहा है। रिक्ति आने के बाद ही राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के माध्यम से सहायक प्रोफेसर की चयन प्रक्रिया पूरी करायी जाएगी। 2014 के बाद बीपएससी से चयनित 2849 सहायक प्रोफेसर की अनुशंसा शिक्षा विभाग ने विभिन्न विश्वविद्यालयों के अंगीभूत कॉलेजों के लिए की थी। 2020 के बाद बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से 2983 सहायक प्रोफेसर की अनुशंसा भेजी गई है। चूंकि विश्वविद्यालयों में पुराने शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस कारण रिक्ति भी बढ़ती जा रही है। नये कॉलेजों के लिए भी शिक्षकों की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें:बिहार में उत्तर से लेकर दक्षिण तक कोल्ड डे की चेतावनी,कब तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

पिछले लगभग चार वर्षों से शिक्षा विभाग लगातार विश्वविद्यालयों से कर्मचारियों की पदवार रिक्ति मांग रहा है, लेकिन अब तक मात्र 1200 ही रिक्ति मिल सकी है। विवि में कर्मचारियों की कमी से कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विश्वविद्यालयों और 279 सरकारी कॉलेजों में शिक्षकेत्तर कर्मियों की रिक्ति अपलोड करने के लिए शिक्षा विभाग ने 2022 में पोर्टल तैयार कराया था। इस पोर्टल के माध्यम से से ही विश्वविद्यालयों को रिक्ति अपलोड करना है। सभी विश्वविद्यालयों से रिक्ति आने के बाद रोस्टर क्लीयरेंस कराया जाना है। इसके बाद लिपिक आदि पदों पर बहाली के लिए रिक्ति राज्य कर्मचारी चयन आयोग को भेजी जानी है। प्रयोगशाला सहायक सहित तकनीकी पदों पर बहाली के लिए रिक्ति तकनीकी सेवा आयोग को भेजी जाएगी।

ये भी पढ़ें:बिहार से 5 नई अमृत भारत ट्रेनें गुजरेंगी, PM मोदी करेंगे रवाना; कहां-कहां ठहरव
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।