Hindi NewsBihar NewsFour schoolgirls who left for school together gone missing police are reviewing CCTV footage along the route
स्कूल के लिए निकली 4 छात्राएं एक साथ लापता; रास्ते के CCTV खंगाल रही पुलिस, चिंता में परिजन

स्कूल के लिए निकली 4 छात्राएं एक साथ लापता; रास्ते के CCTV खंगाल रही पुलिस, चिंता में परिजन

संक्षेप:

गया जी के डेल्हा थाना क्षेत्र से मैट्रिक का एडमिट कार्ड लेने निकली एक ही मोहल्ले की चार छात्राएं लापता हो गई हैं। घटना से इलाके में हड़कंप है। एसएसपी सुशील कुमार ने टाउन डीएसपी-2 के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी और रेलवे स्टेशन फुटेज के आधार पर जांच शुरू की है।

Jan 18, 2026 08:18 am ISTsandeep हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, गया जी
share Share
Follow Us on

गया जी शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र से शुक्रवार को एक साथ चार छात्राओं के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि चारों छात्राएं मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड लेने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। जब परिजनों को कोई जानकारी नहीं मिली तो उनकी चिंता बढ़ गई और उन्होंने आसपास व रिश्तेदारों के यहां तलाश शुरू की। परिजनों के अनुसार, चारों छात्राएं एक ही मोहल्ले की रहने वाली हैं और आपस में गहरी दोस्त हैं। वे रोज की तरह सुबह स्कूल जाने के लिए निकली थीं, लेकिन तय समय पर घर नहीं पहुंचीं। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने डेल्हा थाने में इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर छात्राओं की सकुशल बरामदगी के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। टाउन डीएसपी-2 के नेतृत्व में गठित एसआईटी अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस छात्राओं के मोबाइल लोकेशन खंगाल रही है और उनके घर से स्कूल तक के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:भागलपुर से लापता दो छात्राओं का 8 दिन बाद भी सुराग नहीं; अब SIT करेगी तलाश
ये भी पढ़ें:नीट छात्रा मौत मामले में मोबाइल खोलेगा राज! ज्यादा बात वाले फोन नंबरों की जांच

एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि मामले को पूरी गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि एक छात्रा की अपने परिवार से बातचीत भी हुई है, जिससे उम्मीद जगी है कि जल्द ही सभी छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस लगातार हर संभावित एंगल से जांच कर रही है। इधर, छात्राओं के लापता होने से उनके परिजन बदहवास हैं और खुद भी अपने स्तर पर तलाश में जुटे हुए हैं। इलाके में लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की है।