कार पर टूटा रफ्तार का कहर, एक साथ 4 की मौत से मचा कोहराम; गाड़ी के परखच्चे उड़ गए

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हादसे में कार में सवार सभी चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए।

कार पर टूटा रफ्तार का कहर, एक साथ 4 की मौत से मचा कोहराम; गाड़ी के परखच्चे उड़ गए

Road Accident 4 died in Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर में एनएच- 27 पर भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक तेज रफ्तार कार और टेलर ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में कार में सवार सभी चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करने की कोशिश की, लेकिन कार की बुरी हालत देखकर लोग सहम गए। कार में सवार लोगों को बचाना मुश्किल साबित हुआ।

हादसे में मृत कृष्णा- फाइल फोटोकार के परखच्चे उड़े

हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति बहुत हृदयविदारक थी। कार के गेट से लाशें लटक रही थीं। लेकिन, गेट में इस कदर फंसी हुई थीं कि निकालना मुश्किल हो गया। हादसे के बाद भीड़ जमा हो जाने के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

हादसे में कार के पड़खच्चे उड़ गए। मरने वालों में दो की पहचान मोतीपुर थाना के साढ़ा डंबर पंचायत के हुर्राहा निवासी सोनू कुमार और कृष्णा कुमार के रूप में हुई है। वहीं दो अन्य की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को एसकेएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

बताया गया कि ट्रक ट्रेलर लाइन होटल के सामने फोरलेन पर मुख्य लेन में खड़ा था। नीले रंग की कार तेजी में शहर की ओर से आ रही थी। इसी दौरान सामने कट से एक बाइक सवार मुख्य सड़क को क्रॉस कर गया। बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद सड़क पर मेन लेन में खड़े ट्रक ट्रेलर में पीछे से कार की सीधी टक्कर हो गई। करीब 80 किलो मीटर की स्पीड में कार टकराई। इससे कार के मौके पर ही पड़खच्चे उड़ गए। कार पर आगे में दो और पीछे में दो युवक सवार थे। चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद ट्रक ट्रेलर के चालक व खलासी मौके से फरार हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीर और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मुख्य सड़क पर अवैध ढंग से गाड़ियों के पार्किंग को लेकर स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही अवैध ढंग से फोरलेन पर बने कट के कारण अकसर दुर्घटनाएं भी होती है। इसको लेकर भी लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर ली है। मृतक सोनू कुमार मोतीपुर में निजी नर्सिंगहोम चलाता है। उसकी एक पानी फैक्ट्री भी बताई जा रही है। मोतीपुर थानेदार ने बताया कि एक्सीडेंट में चार की मौत हो गई है।

(मुजफ्फरपुर से गुलशाद अहमद की रिपोर्ट)

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।