Hindi NewsBihar NewsFour people including girl child died horrific accident Muzaffarpur bodies scattered on road
मुजफ्फरपुर में भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्ची समेत 4 लोगों की मौत; सड़क पर बिखरे शव

मुजफ्फरपुर में भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्ची समेत 4 लोगों की मौत; सड़क पर बिखरे शव

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर में शुक्रवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में मासूम बच्ची समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पिकअप और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर के बाद शव सड़क पर बिखर गए।

Oct 11, 2025 07:30 am ISTJayesh Jetawat हिन्दुस्तान संवाददाता, मीनापुर (मुजफ्फरपुर)
share Share
Follow Us on

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शुक्रवार शाम को भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मीनापुर थाना क्षेत्र के दरहीपट्टी के समीप शिवहर स्टेट हाइवे पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली और मालवाहक पिकअप की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें पिकअप सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सड़क पर मृतकों के शव बिखर गए। दो महिलाएं भी इस एक्सीडेंट में गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एसकेएमसीएच अस्पताल भिजवाया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पिकअप सवार मीनापुर प्रखंड के सभी लोग समस्तीपुर जिले के सेउरा स्थान से मेला देखकर गांव लौट रहे थे। मृतकों में मीनापुर के हरका मानशाही निवासी बिन्दा सहनी (65), बंधु सहनी (55), पुरैनिया निवासी चंदेश्वर सहनी (55) और विगन सहनी की 6 साल की बेटी ब्यूटी कुमार शामिल हैं। राजा सहनी की पत्नी प्रमिला देवी एवं महदोईया निवासी रामबलि सहनी की पत्नी सिया देवी हालत गंभीर बताई गई है।

ये भी पढ़ें:बिहार के औरंगाबाद में नाव हादसा, सोन नदी में 6 लोग बहे; दो की लाश मिली

थानेदार रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। परिजन की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दूर तक आवाज सुनाई दी। जो जहां थे, वहीं से लोग दौड़ पड़े।

सड़क पर बिखर गए शव

हादसे के बाद घटनास्थल पर शव बिखरे हुए थे। 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। ब्यूटी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप सवार लोग दूर फेंका गए। सभी के सिर में गंभीर चोट लगी। ट्रैक्टर एवं पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

ये भी पढ़ें:विदेश में नौकरी के नाम पर 300 युवकों से 3 करोड़ की ठगी; मुंबई में ऐसे खुला राज

हादसे के बाद शवों को मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच अस्पताल लाया गया। यहां शवों के पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। परिजन भी भागे-भागे यहां पहुंचे। एक ही गांव के चार शवों को देखकर परिजन बदहवास हो गए।

दूसरी ओर, एसकेएमसीएच अधीक्षक ने सूचना मिलते ही डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया। खुद प्राचार्या प्रो. डॉ. आभा रानी सिंहा, उपाधीक्षक डॉ. सतीश कुमार सिंह इमरजेंसी पहुंच कर घायलों को तत्परता से इलाज करवा रहे थे। वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ मेडिकल ओपी प्रभारी राजकुमार गौतम, दारोगा दीपक कुमार भी मुस्तैद थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।