मुजफ्फरपुर में मां और तीन बच्चों की हत्या, मारकर नदी में फेंके शव; 5 दिन पहले हुए थे किडनैप

हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में बीते 5 दिनों से लापता मां और उसके तीन मासूम बच्चों के शव बूढ़ी गंडक नदी से मिले हैं। मृतका के पति ने अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पति ने किडनैप की एफआईआर भी पुलिस के पास दर्ज कराई थी।

Muzaffarpur mother 3 children kidnapped murder

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की किडनैप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अहियापुर थाना क्षेत्र के सिपाहपुर बखरी इलाके से बीते 5 दिनों से लापता मां एवं उसके तीन बच्चों के शव गुरुवार सुबह मुजफ्फरपुर शहर में बूढ़ी गंडक नदी से चंदवारा घाट के पास मिले। आशंका है कि हत्या कर शवों को नदी में फेंका गया। सभी शव पंडाल में उपयोग होने वाले पीले कपड़े से बांधे गए थे।

एक साथ 4 शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के मोहल्लों से बड़ी संख्या में लोग चंदवारा घाट पर जुट गए। पुलिस ने पंचनामें के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। मृतकों की पहचान ममता कुमारी (22), पुत्र आदित्य कुमार (6), अंकुश कुमार (4) और कीर्ति कुमारी (2) के रूप में हुई है। ममता के पति कृष्ण मोहन कुमार ने शवों की पहचान की।

पुलिस ने एफएसएल टीम से जांच कराई है। आशंका है कि चारों शवों को बांधकर पुल से नदी में फेंका गया। जो बहते हुए चंदवारा घाट के पास किनारे आ गए। कृष्ण मोहन कुमार ऑटो चलाता है। वह पत्नी और बच्चों समेत किराए के मकान में अहियापुर के बखरी सिपाहपुर मोहल्ला में रहता था।

10 जनवरी से लापता थे सभी

कृष्ण मोहन ने अपनी पत्नी और बच्चों की लापता होने के बाद बीते 12 जनवरी को अहियापुर थाने में अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि 10 जनवरी की शाम करीब 3:00 बजे उसकी पत्नी और बच्चे मार्केटिंग की बात बताकर घर से निकले थे। उस समय कृष्ण मोहन ऑटो चलाने जीरोमाइल गया हुआ था। शाम 6:00 बजे जब वह वापस आया तो पत्नी और बच्चे घर पर नहीं थे।

किडनैपिंग का आया था फोन

पूछने पर सलहज ने कहा कि ममता बच्चों के साथ बाजार गई है। रात तक जब वापस नहीं आए तो अगली सुबह कृष्ण मोहन ने अहियापुर थाने में सूचना दी। इस बीच ममता और बच्चों को तलाशने के लिए तमाम नाते रिश्तेदार के यहां पता लगाया गया।

इस बीच 12 जनवरी की सुबह कृष्ण मोहन के मोबाइल पर दो अज्ञात नंबर से संदिग्ध कॉल आई। कॉल उठाने पर बात नहीं हुई। तब कृष्ण मोहन ने अपने सलहज से उक्त नंबर पर बात करवाई। कॉल करने वाले ने बताया कि ममता और बच्चे को उसने किडनैप किया है। पुलिस केस कराने पर सभी की हत्या कर देने की धमकी भी दी।

पुलिस में दर्ज कराई थी एफआईआर

कृष्ण मोहन ने दोनों मोबाइल नंबर भी पुलिस को बताए और पत्नी एवं बच्चों के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई। अहियापुर थाना अध्यक्ष रोहन कुमार ने एफआईआर दर्ज करते हुए दारोगा मिथुन कुमार को सौंप। दारोगा ने अब तक अपहर्ता के मोबाइल की कॉल डिटेल्स भी नहीं निकलवाई, इस बीच चारों के शव मिल गए।

एसएसपी कांतेश मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि लापता ममता कुमारी और उसके बच्चों के शव मिले हैं। शव 24 घंटे पुराने लग रहे हैं। ममता के पति ने अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। छानबीन की जा रही है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुर में मां और तीन बच्चों की हत्या, 5 दिन पहले हुए थे किडनैप