Hindi NewsBihar NewsFormer RJD minister Israel Mansoori death threats Muzaffarpur Bihar FIR miscreants conduct recce
राजद के पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज; बदमाश करते हैं रेकी

राजद के पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज; बदमाश करते हैं रेकी

संक्षेप:

बीते 19 नवंबर को कार्यकर्ता बैठक को लेकर एक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया गया था, जिसपर कुछ लोगों ने अभद्र टिप्पणी के साथ एनकाउंटर करा देने की धमकी दी है।

Nov 23, 2025 10:39 am ISTSudhir Kumar हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता
share Share
Follow Us on

Ex Minister Life Threat: लालू, तेजस्वी की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल( राजद) के विधायक रहे पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि धमकी सोशल मीडिया पर दी गई है, जिसमें एनकाउंटर कराने की बात कही गई है। बीजेपी से अलग होकर जब नीतीश कुमार ने राजद के साथ मिलकर 2022 में सरकार बनाई तो इसराइल मंसूरी आईटी मंत्री बनाए गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

14 नवम्बर को हुआ था हमला

पूर्व मंत्री ने पुलिस को बताया है कि वह बीते 14 नवंबर को मतगणना स्थल से काउंटिंग के बाद लौट रहे थे। इस क्रम में अहियापुर दादर पुल के पास गाड़ी पर अचानक हमला व पथराव किया गया। रुकने पर स्थिति और अधिक बिगड़ने की आशंका को देखते हुए कोई विवाद किए बगैर वहां से निकल जाना ही उचित समझा। इसके बाद बीते 19 नवंबर को कार्यकर्ता बैठक को लेकर एक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया गया था, जिसपर कुछ लोगों ने अभद्र टिप्पणी के साथ एनकाउंटर करा देने की धमकी दी है। यह टिप्पणी ना केवल कानूनन अपराध है बल्कि व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न करती है।

ये भी पढ़ें:CBI करेगी बिहार में साइबर फ्रॉड की जांच, ; सिमबॉक्स से ऐसे होती है ठगी

रेकी करते हैं बदमाश

पूर्व मंत्री ने पुलिस को बताया है कि राजनैतिक कार्यक्रमों व क्षेत्र भ्रमण में रहता हूं। ऐसे में इस तरह की धमकी से बड़ा खतरा बन गया है। कुछ दिनों से अनुभव हो रहा है कि कुछ लोग मेरी रेकी कर रहे हैं। कार्यक्रम में रहूं या क्षेत्र भ्रमण पर सभी जगहों पर कुछ अनजान लोगों की संदिग्ध गतिविधि महसूस होती है।

क्या कहते हैं अधिकारी

इस मामले में एसआई ब्रजेश कुमार को जांच के लिए आईओ नियुक्त किया गया है। पूर्व मंत्री से फेसबुक पर किए गए कमेंट का लिंक लिया है। इसके आधार पर कमेंट करने वालों को चिह्नित करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस जल्द की कन्क्लूजन पर पहुंचेगी। -अस्मित कुमार, सदर थानेदार।

ये भी पढ़ें:SDPO के गार्ड निकले चोर; रेड के दौरान 3 लाख कैश चुराया, बिहार पुलिस का कारनामा
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।