Hindi NewsBihar Newsformer mla anant singh fall when stage collapse in mokama
VIDEO: अनंत सिंह धड़ाम से गिर गए, मोकामा में पूर्व बाहुबली विधायक का टूटा मंच

VIDEO: अनंत सिंह धड़ाम से गिर गए, मोकामा में पूर्व बाहुबली विधायक का टूटा मंच

संक्षेप:

मंच पर खड़े बाहुबली अनंत सिंह के सपोर्टर लगातार 'अनंत सिंह जिंदाबाद' के नारे लगा रहे थे। इस दौरान अचानक मंच टूट गया और अनंत सिंह समेत मंच पर मौजूद अन्य लोग जमीन पर गिर पड़े।

Sun, 26 Oct 2025 10:25 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

चर्चित मोकामा विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक अनंत सिंह ताल ठोक रहे हैं। अनंत सिंह बिहार चुनाव में अपनी जीत का दावा भी कर चुके हैंं। इस बीच अनंत सिंह के जमीन पर धड़ाम से गिरने का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि अनंत सिंह उस वक्त जमीन पर धड़ाम से गिर गए जब वो एक मंच पर अपने समर्थकों से साथ खड़े थे और यह मंच अचानक टूट कर बिखर गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि शनिवार को पूर्व विधायक अनंत सिंह मोकामा के पूर्वी इलाके में तूफानी जनसंपर्क में व्यस्त थे। डुमरा गांव में अनंत सिंह के लिए विशेष मंच तैयार किया गया था। इस गांव में आने के बाद यहां लोगों ने अनंत सिंह से कहा कि वो मंच पर आकर लोगों को संबोधित करें।

ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव में वक्फ की एंट्री, RJD एमएलसी बोले- तेजस्वी सब बिल फाड़ देंगे
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

बाद में अनंत सिंह मंच पर पहुंचे और उनके समर्थक भी मंच पर पहुंच गए। इस दौरान अनंत सिंह के एक समर्थक ने हाथ में माइक लेकर अपना भाषण शुरू किया। मंच पर खड़े बाहुबली अनंत सिंह के सपोर्टर लगातार 'अनंत सिंह जिंदाबाद' के नारे लगा रहे थे। इस दौरान अचानक मंच टूट गया और अनंत सिंह समेत मंच पर मौजूद अन्य लोग जमीन पर गिर पड़े।

अनंत सिंह जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर मोकामा से चुनावी दंगल में हैं। गनीतम यह रही कि मंच टूटने के बाद पूर्व विधायक को ज्यादा चोटें नहीं आईं और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत उठा लिया। वो अनंत सिंह को तुरंत अपनी गाड़ी में लेकर दूसरी जगह के लिए रवाना हो गए।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।