पूर्व आईपीएस अमिताभ दास गिरफ्तार, नीट छात्रा मौत मामले में विवादित टिप्पणी पर कार्रवाई हुई

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित पूर्व आईपीएस अमिताभ दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। अमिताभ दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास गिरफ्तार, नीट छात्रा मौत मामले में विवादित टिप्पणी पर कार्रवाई हुई

अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित पूर्व आईपीएस अमिताभ दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ चित्रगुप्त नगर थाने में पोक्सो एक्ट के तहत कांड संख्या 44 / 2026 दर्ज किया गया है। जहानाबाद की नाबालिग छात्रा को लेकर इन्होंने टिप्पणी की थी। पुलिस उनका मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई है। शुक्रवार को उनके आवास पर गिरफ्तारी के लिए बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची थी। अमिताभ दास ने मीडिया में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बयान दिया था। उन्होंने निशांत कुमार का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की थी। उन्होंने गृहमंत्री सम्राट चौधरी पर विवादास्पद पोस्ट किया था।

शुक्रवार को अमिताभ दास के घर पर पटना पुलिस की टीम पहुंची और छापेमारी की गई। उनके आवास चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस उनके पाटलिपुत्र कॉलोनी में पटना स्काइज अपार्टमेंट में छापेमारी की गई। बताया गया कि इस बीच अमिताभ दास की तबीयत बिगड़ गई। उनके हेल्थ चेकअप के लिए मेडिकल टीम को बुलाया गया। अमिताभ दास पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल की NEET छात्रा रेप-मौत केस में सोशल मीडिया पर भ्रामक और उत्तेजक पोस्ट डालने का आरोप लगाया गया। अमिताभ दास पर छात्रा की निजता का हनन करने का भी आरोप लगा। 3 थानों की पुलिस उनके आवास पर तलाशी और छापेमारी की।

भड़काऊ और भ्रामिक पोस्ट डालने के आरोप में गिरफ्तारी

अमिताभ दास ने पिछले दिनों मीडिया में कई ऐसे बयान दिए जिससे सनसनी फैल गई। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर भी कई पोस्ट डाले। पुलिस ने उनके पो्स्ट और बयानों की मॉनिटरिंग की तो पाया कि एक्स, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शंभू हॉस्टल में नीट छात्रा की संदेहास्पद मौत (कथित उत्पीड़न कांड) के चित्रगुप्तनगर थाना कांड संख्या 44/26 से संबंधित मामले में पूर्व आईपीएस ने तथ्यहीन और भड़काऊ पोस्ट डाले। पुलिस के अनुसार, इन पोस्ट और वीडियो में लगाए गए गंभीर आरोप आरंभिकि छानबीन में तथ्यहीन और भ्रामक पाए गए। अधिकारियों का कहना है कि इन पोस्ट के जरिए पूर्व आईपीएस और उनके कुछ समर्थकों की ओर से मामले की जांच को प्रभावित करने की कोशिश की गई।

अमिताभ दास ने ऐसा क्या कहा था?

पूर्व आईपीएस पदाधिकारी अमिताभ दास ने कहा था कि पटना के शंभू हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत के मामले में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का डीएनए टेस्ट करवाया जाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में आने-जाने वाले लोगों का भी सैंपल लेकर जांच करने की आवश्यकता बताई। कहा कि इससे सब साफ हो जाएगा कि दोषी कौन है। यह भी दावा किया था कि इस काम में ज्यादा देर हुई तो बड़े लोगों के द्वारा जांच को प्रभावित किया जा सकता है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।