बैठना तो दूर, खड़े होकर सफर को मजबूर; छठ पर बिहार आ रहे यात्रियों से खचाखच भरी ट्रेनें, स्टेशन भी हाउसफुल

बैठना तो दूर, खड़े होकर सफर को मजबूर; छठ पर बिहार आ रहे यात्रियों से खचाखच भरी ट्रेनें, स्टेशन भी हाउसफुल

संक्षेप:

बिहार आने वाली सभी ट्रेनें खचाखच भरी हुई है। विशेषकर दिल्ली से आने वाली ट्रेनों की स्थिति ज्यादा खराब है। रेलवे सूत्रों के अनुसार छठ महापर्व के कारण बिहार की ओर जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में स्लीपर और एसी कोच की सीटें पहले ही बुक हो चुकी हैं। 

Oct 21, 2025 09:42 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share

छठ महापर्व पर घर आने के लिए सोमवार को दिल्ली, नई दिल्ली, आनंद विहार, मुंबई आदि स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्लेटफॉर्म ही नहीं, बल्कि यहां जंक्शन से गुजर रहीं सभी ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी रहीं। भीड़ से यात्रियों को ट्रेन से उतरने और चढ़ने में बेहद परेशानी हो रही है। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सप्तक्रांति से उतरे अभिषेक सिंह, सरोज कुमार, अनिता देवी ने कहा आनंद विहार टर्मिनल पर तो भीड़ का आलम ये रहा कि लोग चढ़ने और उतरने की जल्दी में आपस में ही धक्का-मुक्की करनी पड़ा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं कई लोगों की ट्रेनें तक छूट गईं। दूसरी ओर प्लेटफार्म की विपरीत दिशा में पटरी पर उतरकर ट्रेन में चढ़ते हुए नजर आए। वहीं टिकट काउंटर पर भी भारी भीड़ देखने को मिली। ट्रेनों की लेटलतीफ रहने की वजह से भी यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।इधर, मंगलवार मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी स्टेशन पर पर्व को लेकर महानगर से प्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
जब नेता ही भाग जाएगा, तो कार्यकर्ता कहां टिकेंगे; PK के आरोपों पर BJP का पलटवार
बिहार में 'सूरत कांड', जन सुराज के 3 कैंडिडेट को BJP ने जबरन बिठा दिया: पीके

रेलवे सूत्रों के अनुसार छठ महापर्व के कारण बिहार की ओर जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में स्लीपर और एसी कोच की सीटें पहले ही बुक हो चुकी हैं। जिन्हें ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा, वह यात्री वेटिंग टिकट पर यात्रा कर रहे हैं। त्योहार के कारण सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। आरपीएफ और जीआरपी की टीम को स्टेशनों और ट्रेनों में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। भीड़ नियंत्रण में उनका पसीना छूट रहा है। इस सूरत में भी वे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ यात्रियों से भी सतर्क रहने की अपील कर रहे है।

बिहार आने वाली सभी ट्रेनें खचाखच भरी हुई है। विशेषकर दिल्ली से आने वाली ट्रेनों की स्थिति ज्यादा खराब है। दिल्ली में मजदूरी करनेवाले पंकज मंडल, संतोष कुमार ने बताया कि 04458 स्पेशल ट्रेन में जनरल टिकट लेकर चढ़ गए। 17 घंटे तक खड़े होकर ही यात्रा पूरी की। पूरे रास्ते भीड़ के कारण रात भर धक्का-मुक्की खाते रहे। शौचालय के समीप सभी लोग बैठकर मुजफ्फरपुर पहुंचे हैं। सहरसा जाना है।