Hindi NewsBihar NewsForeign Election officials of 7 countries to witness EVM dispatch Centres polling booths in Bihar election voting
EVM सेंटर से पोलिंग बूथ तक; बिहार चुनाव को देखने-समझने 7 देशों के अफसर आ रहे हैं

EVM सेंटर से पोलिंग बूथ तक; बिहार चुनाव को देखने-समझने 7 देशों के अफसर आ रहे हैं

संक्षेप:

दूसरे देशों के चुनाव संगठनों के साथ चुनाव आयोग के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग प्रोग्राम के तहत सात देशों के अधिकारियों का दल भारत की चुनाव प्रक्रिया को समझने के लिए दो दिन के बिहार दौरे पर पहुंच रहा है।

Nov 04, 2025 07:33 pm ISTRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना/ नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

चुनाव आयोग के अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम (इंटरनेशनल इलेक्शन विजिटर्स प्रोग्राम- IEVP) के तहत सात देशों के एक दर्जन से ऊपर सीनियर चुनाव अधिकारी बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की प्रक्रिया देखने दो दिन के दौरे पर पटना आ रहे हैं। बुधवार को विदेशी चुनाव अधिकारियों का यह दल उन केंद्रों का दौरा करेगा जहां से मतदान दल को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ गुरुवार की वोटिंग के लिए रवाना किया जाएगा। यह टीम गुरुवार को मतदान केंद्रों पर जाकर भारत की वोटिंग प्रक्रिया को करीब से देखेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को नई दिल्ली में विदेशी चुनाव संगठनों के दल के साथ मुलाकात की। फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका, बेल्जियम, इंडोनेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड और कंबोडिया से कुल 14 अधिकारी बिहार चुनाव को नजदीक से देखने आए हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान 23 देशों के 75 प्रतिनिधि भारत आए थे। आयोग ने 2014 में अंतर्राष्ट्रीय चुनाव संगठनों के अधिकारियों के लिए इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी और तब से हर चुनाव में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की चुनाव प्रक्रिया को देखने-समझने विदेश से प्रतिनिधि आते हैं।

पहले चरण का चुनाव प्रचार बंद, 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान

बिहार में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हो रहा है। पहले चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार यानी आज खत्म हो गया है। गुरुवार 6 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होगी। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर होगा जबकि नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। पहले चरण में राज्य के 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में बाकी की 122 सीटों पर वोटिंग होगी। राज्य की विधानसभा में 243 सीट है और साधारण बहुमत के लिए 122 विधायकों का समर्थन चाहिए।

Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा लगभग ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। बिहार में दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने के बाद दिल्ली-एनसीआर में विराट वैभव, दैनिक भास्कर, आज समाज, बीबीसी हिन्दी, स्टार न्यूज, सहारा समय और इंडिया न्यूज के लिए अलग-अलग भूमिका में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।