Hindi NewsBihar NewsFollow coalition dharma this is not the 90s Pappu Yadav advice to Lalu yadav
गठबंधन धर्म का पालन करिए, ये 90 का दौर नहीं है; लालू को पप्पू यादव की नसीहत

गठबंधन धर्म का पालन करिए, ये 90 का दौर नहीं है; लालू को पप्पू यादव की नसीहत

संक्षेप:

पूर्णिया सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने आरजेडी चीफ लालू यादव को नसीहत देते हुए कहा कि गठबंधन धर्म का पालन कीजिए। यह 1990-95 वाला दौर नहीं है। जहां आरजेडी कैंडिडेट हैं, वहां कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं दिए। ऐसे में राजद को जहां हमारे उम्मीदवार है, वहां कैंडिडेट वापस लें।

Oct 19, 2025 06:31 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर है। लेकिन महागठबंधन में अभी तक सीटों पर कलह जारी है। कई सीटों पर फ्रेंडली फाइट देखी जा रही है। इस बीच पूर्णिया सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने आरजेडी चीफ लालू यादव को नसीहत देते हुए कहा कि गठबंधन धर्म का पालन कीजिए। यह 1990-95 वाला दौर नहीं है। इंडिया अलायंस की मजबूती गठबंधन धर्म को निभाना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने सभी सहयोगी दलों से अपील की है कि आपसी टकराव छोड़कर मिलजुलकर चुनाव लड़ें ताकि भाजपा को हराया जा सके। हम लोगों ने जहां-जहां राजद ने उम्मीदवार दिया है, वहां किसी को मैदान में नहीं उतारा। अब आरजेडी को भी चाहिए कि जहां हमारे प्रत्याशी हैं, वहां से अपने कैंडिडेट वापस लें।

ये भी पढ़ें:नीतीश के JDU में अजब-गजब, अमौर से सबा का टिकट काट साबिर को दिया था; पलट गया खेल
ये भी पढ़ें:गिरिराज के 'मुसलमान नमकहराम' बयान को JDU के नीरज ने सही ठहराया; क्या बोले
ये भी पढ़ें:लालूजी, आपका भी कुर्ता फाड़ देगा, गेट मत खोलिएगा; गिरिराज सिंह ने क्यों दी नसीहत

पूर्णिया सांसद ने कहा कि जनता आगे है, हम लोग पीछे हैं। जनता अब इंडिया गठबंधन और राहुल गांधी को वोट देना चाहती है। ऐसे में आपसी मतभेद नुकसानदायक होगा। आपको बता दें लालगंज की सीट पर आरजेडी और कांग्रेस आमने-सामने है। मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को राजद ने प्रत्याशी बनाया है, वहीं कांग्रेस ने आदित्य कुमार को कैंडिडेट बनाया है। वहीं वैशाली में आरजेडी ने अजय कुशवाहा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस ने संजीव सिंह को उम्मीदवार बनाया।

वहीं केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह के विवादित 'नमक हराम' वाले बयान पर कहा कि 'कौन नमक हराम है, यह देश जानता है, जो अंग्रेजों की दलाली करते थे, वही असली नमक हराम थे। देश को तोड़ने वाली भाषा बोलना देशभक्ति नहीं, गद्दारी है।