बिहार: बक्सर में 5 साल की बच्ची से रेप, सहरसा में गला काट मासूम की हत्या

मृतक की मां सकीना खातून ने बताया कि उनका पुत्र मो. ओबेश रविवार शाम घर के पास गाछी में खेलने गया था। इसी दौरान पूर्व से चल रही रंजिश को लेकर पड़ोसी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में बच्चे की गर्दन पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

बिहार: बक्सर में 5 साल की बच्ची से रेप, सहरसा में गला काट मासूम की हत्या

बिहार के बक्सर जिले में मासूम बच्ची से हैवानियत हुई है। यहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार किए जाने का मामला प्रकाश में आया। बताया जाता है कि उक्त पांच वर्षीय बच्ची एक निर्माणाधीन भवन में रो रही थी। उसके रोने की आवाज सुनकर जब लोग वहां पहुंचे तो इस घटना की जानकारी मिलने से लोग हैरान हो गए। बाद में बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी भी नाबालिग है। इस घटना की पुष्टि पुलिस ने की है, लेकिन अभी तक थाना में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इधर सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र के सिटानाबाद दक्षिणी पंचायत अंतर्गत पठान टोला वार्ड-7 में रविवार की शाम पुरानी रंजिश ने मो. ओबेश (8 वर्ष) नामक बालक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसे बचाने गई बड़ी बहन कुदरती परवीन (12 वर्ष) के हाथ में भी हल्का जख्म हुआ है।

मृतक की मां सकीना खातून ने बताया कि उनका पुत्र मो. ओबेश रविवार शाम घर के पास गाछी में खेलने गया था। इसी दौरान पूर्व से चल रही रंजिश को लेकर पड़ोसी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में बच्चे की गर्दन पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बीचबचाव करने पहुंची उसकी बहन कुदरती प्रवीण भी घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।