
Bihar Crime: काजू खरीदने आए 5 बदमाश 9 लाख लूटकर भागे; बिहार के इस शहर में हुआ कांड
नेपाल सीमा की नज़दीकी को देखते हुए अपराधियों के उधर भागने की आशंका भी खंगाली जा रही है। इस मामले में पीड़ित व्यवसायी सुरेंद्र कनौजिया और उनके पुत्र राहुल कनौजिया ने बताया कि कूल 5 अपराधी घटना को अंजाम देने आए थे।
बिहार के फारबिसगंज में काजू खरीदने के बहाने आए सशस्त्र लुटेरों द्वारा करीब 09 लाख रुपये लूट लेने की वारदात ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। लगातार छापेमारी और कई संदिग्धों से पूछताछ के बावजूद अब तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है। थाना और पड़ोसी जिलों की पुलिस मिलकर अभियान चला रही है।

वहीं नेपाल सीमा की नज़दीकी को देखते हुए अपराधियों के उधर भागने की आशंका भी खंगाली जा रही है। इस मामले में पीड़ित व्यवसायी सुरेंद्र कनौजिया और उनके पुत्र राहुल कनौजिया ने बताया कि कूल 5 अपराधी घटना को अंजाम देने आए थे इसमें एक मुख्य सड़क पर थे और चार अपराधी दुकान के ईद गिर्द। जब वह दुकान बंद करने की तैयारी में थे तभी दो-तीन लोग दुकान के बगल में खड़े थे। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने काजू खरीदने के नाम लेकर दुकान में प्रवेश किया और फिर काजू के बजाय लूट पाट शुरू कर दिया।
सूत्रों के अनुसार अब तक एक दर्जन से अधिक संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है इनमें पूर्णिया और अन्य जिलों के युवक भी शामिल हैं। पुलिस के सामने तीन बड़ी चुनौतियाँ हैं पहला गिरोह की पहचान, दूसरा अपराधी का पहचान। तीसरा नकाबपोश अपराधियों का सीसीटीवी से शारीरिक बनावट व चाल-ढाल से मिलान, और अपराधियों तक पहुँचने के बाद लूटी गई राशि की रिकवरी सुनिश्चित करना।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 28 फरवरी 2025 को बाजार समिति के दो प्रतिष्ठानों में हुई 22 लाख की डकैती से भी इस ताज़ा घटना को जोड़कर देखा जा रहा है।





