मुजफ्फरपुर में पांच जिंदा जले, पांच झुलसे; शॉट सर्किट से लगी आग में परिवार तबाह हो गया

मुजफ्फरपुर में पांच जिंदा जले, पांच झुलसे; शॉट सर्किट से लगी आग में परिवार तबाह हो गया

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में शॉट सर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई वहीं पांच अन्य झुलस गए। घायलों का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है।

Nov 15, 2025 10:18 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

बिहार के मुजफ्फरपुर में शॉट सर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई वहीं पांच अन्य झुलस गए। जख्मी एसकेएमसीएच में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। घटना जिले के मोतीपुर वार्ड 13 की बीती रात की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारी के मुताबिक स्थानीय गेना साह के घर में आग लगी थी जिसमें पूरा परिवार जल गया। जो घायल हैं उन्हें एसकेएमसीएच में रात में भर्ती कराया गया। मामले की पुष्टि डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने की है। जानकारी के मुताबिक मरने वालों में दो बच्चे, उनके माता पिता और एक अन्य शामिल हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर कैंप कर रही है। बताया गया है कि रात में सभी घर में सोए थे। आग लगी तो किसी को पता नहीं चला। आग बढ़ती चली गई जिसमें सभी लोग घिर गए।

जानकारी के मुताबिक मोतीपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 13 में गेना साह के घर में बिजली के शॉट सर्किट से आग लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार के लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना देर रात तब हुई जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। उन्हें आग लगने का पता ही नहीं चला। धुआं और लपटें उठते देखकर पड़ोसियों ने शोर मचाया। परिवार को जगाने की कोशिश की गई लेकिन तबतक देर हो चुकी थी। अंदर फंसे सदस्य बाहर नहीं निकल सके।

सूचना मिलते ही मोतीपुर पुलिस और फायर ब्रगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और जले हुए लोगों को अस्पताल भेजा गया। पांच लोग तबतक जलकर मर चुके थे। झुलसे हुए पांच लोगों को एसकेएमसीएच भेजा गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने घायलों का समुचित इलाज करने का निर्देश दिया है।

मरने वालों में ललन कुमार (35) गुप्ता, मां सुशीला देवी

पत्नी पूजा कुमारी(30), बेटी सृष्टि कुमारी(7), गोली कुमारी(2) शामिल हैं। जबकि घायलों में मुकेश कुमार, माला देवी, लालाबाबू साह, पुष्पा कुमारी और साक्षी कुमारी शामिल हैं। मौके पर पहुंची डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने घटने की जांच की। पीड़ित परिवार के कुछ सदस्यों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि एसएफएल की टीम को बुलाई जा रही है। जिसके बाद सभी मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए एसकेएमसीएच भेजा जाएगा।

मृतक

ललन कुमार (35)

पत्नी पूजा कुमारी (30)

मां सुशीला देवी (60)

बेटी सृष्टि कुमारी(7)

गोली कुमारी(2)

घायल

1 लालाबाबू प्रसाद 45

2 पुष्पा देवी पत्नी 42

3 साक्षी कुमारी पुत्री 18

4 माला देवी 28

5 मुकेश कुमार

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।