Hindi NewsBihar Newsfive amrit bharat express train will cross bihar stopage in patna danapur arrah and many other stations
बिहार से 5 नई अमृत भारत ट्रेनें गुजरेंगी, PM मोदी करेंगे रवाना; इन सभी जगहों पर ठहराव

बिहार से 5 नई अमृत भारत ट्रेनें गुजरेंगी, PM मोदी करेंगे रवाना; इन सभी जगहों पर ठहराव

संक्षेप:

गाड़ी संख्या 15949 व 15950 डिब्रूगढ़ से गोमती नगर के बीच सप्ताह में एक दिन चलेगी। जो डिब्रूगढ़ से शुक्रवार को और गोमती नगर से रविवार को रवाना होगी। इसका बिहार में स्टॉपेज किशनगंज, बारसोई, कटिहार, नवगछिया, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा और सीवान में दिया गया है।

Jan 11, 2026 07:32 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार से पांच नई अमृत भारत ट्रेनें गुजरेगी। 17 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर इन ट्रेनों को रवाना करेंगे। इन सभी ट्रेनों का स्टॉपेज पटना समेत बिहार के विभिन्न स्टेशनों पर दिया गया है, लेकिन समय-सारणी जारी नहीं की गई है। बनारस से सियालदह के बीच गाड़ी संख्या 22588 व 22587 चलेगी। यह ट्रेन बनारस से रविवार, गुरुवार, शुक्रवार को और सियालदह से सोमवार, बुधवार, शनिवार को चलेगी। इस ट्रेन का स्टॉपेज पटना में भी रहेगा। वहीं गाड़ी संख्या 13065 व 13066 हावड़ा से आनंद विहार के बीच साप्ताहिक चलेगी। इस ट्रेन का बिहार में भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड और गया में स्टॉपेज दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अमृत भारत 11031 व 11032 मुंबई के पनवेल और बंगाल के अलीपुरद्वार के बीच साप्ताहिक चलेगी। पनवेल से सोमवार को और अलीपुरद्वार से गुरुवार को रवाना होगी। इसका स्टॉपेज बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, हसनपुर रोड, खगड़िया, मानसी, नवगछिया, कटिहार, बारसोई और किशनगंज में दिया गया है। गाड़ी संख्या 15949 व 15950 डिब्रूगढ़ से गोमती नगर के बीच सप्ताह में एक दिन चलेगी। जो डिब्रूगढ़ से शुक्रवार को और गोमती नगर से रविवार को रवाना होगी।

ये भी पढ़ें:बिहार में उत्तर से लेकर दक्षिण तक कोल्ड डे की चेतावनी,कब तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

इसका बिहार में स्टॉपेज किशनगंज, बारसोई, कटिहार, नवगछिया, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा और सीवान में दिया गया है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 15671 व 15672 कामाख्या से रोहतक के बीच सप्ताह में एक दिन चलेगी। यह कामाख्या से शुक्रवार को और रोहतक से रविवार को रवाना होगी। इस ट्रेन का बिहार में स्टॉपेज किशनगंज, बारसोई, कटिहार, नवगछिया, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर और छपरा में दिया गया है।

बिहार में चल रही हैं 10 अमृत भारत ट्रेनें

दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल, सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, राजेंद्रनगर-नई दिल्ली, बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनल, दरभंगा-गोमतीनगर, मालदा टाउन-गोमतीनगर, सीतामढ़ी-दिल्ली, गया-दिल्ली, जोगबनी-ईरोड, सहरसा-छेहरटा अमृत भारत एक्स्प्रेस शामिल है, जबकि एक अमृत भारत एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन और कर्नाटक के सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरू के चल रही है।

ये भी पढ़ें:बिहार के सभी शहरों में ऑटो-ई रिक्शा के नए रूट बनेंगे, अलग-अलग रंग और कोड भी
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।