Hindi NewsBihar NewsFishes started raining with rain in Bihar there was a competition to loot them know the reason
बिहार में बारिश के साथ बरसने लगीं मछलियां; लूटने की मची होड़, जानें क्या है वजह

बिहार में बारिश के साथ बरसने लगीं मछलियां; लूटने की मची होड़, जानें क्या है वजह

संक्षेप:

रंजन कुमार ने कहा कि साबिकपुर पंचायत के दामोदरपुर गांव में वर्षा के समय आसमान से मछलियां गिरी। माना जाता है कि बवंडर के समय जलाशयों से मछलियां आसमान में चली जाती हैं और वर्षा के समय ये दोबारा धरती पर आ गिरती हैं।

Aug 02, 2025 11:31 pm ISTsandeep हिन्दुस्तान, एक प्रतिनिधि, लखीसराय
share Share
Follow Us on

बिहार के लखीसराय में लोग उस वक्त हैरान रह गए। जब बारिश के साथ आसमान से मछलियां बरसने लगीं। जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत साबिकपुर पंचायत के दामोदरपुर गांव में शुक्रवार की रात तेज बारिश के दौरान अचानक आसमान से मछलियों की बारिश होने लगी। गांव के लोगों ने पहले सोचा कि बारिश के साथ कोई कीड़ा गिर रहा है, लेकिन जब गौर से देखा और उठाया तो यह देखकर दंग रह गए कि वह छोटी-छोटी जिंदा मछलियां थीं। देखते ही देखते गांव के बच्चे, महिलाएं और पुरुष मछलियां चुनने में जुट गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दलित बस्ती के साथ-साथ अन्य टोले के लोग भी बारिश में भीगते हुए मछलियां इकट्ठा करने लगे। इधर घटना को लेकर गांव के शिक्षाविद् और विद्या विहार के संचालक रंजन ने बताया कि यह कोई कल्पना नहीं, बल्कि वास्तविक घटना है, जिसे गांव के सैकड़ों लोगों ने अपनी आंखों से देखा है। हालांकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मछलियों की बारिश को टॉरनेडो या तेज हवाओं द्वारा जलस्रोतों से मछलियों के उड़ाए जाने की घटना से जोड़ा जाता है, लेकिन स्थानीय लोग इसे दैवी संकेत मानकर हैरान हैं।

ये भी पढ़ें:पटना में 28 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, बरसों बाद 24 घंटे में इतना पानी गिरा
ये भी पढ़ें:भागलपुर में उफान पर गंगा; सड़क से लेकर कॉलेज-पार्क पानी में डूबे, अलर्ट जारी
ये भी पढ़ें:तस्वीरों में देखिए पहाड़ पर बारिश से कैसे हाहाकार, कहां-कहां अलर्ट

फिलहाल यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग अब भी आश्चर्यचकित हैं। रंजन कुमार ने कहा कि साबिकपुर पंचायत के दामोदरपुर गांव में वर्षा के समय आसमान से मछलियां गिरी। माना जाता है कि बवंडर के समय जलाशयों से मछलियां आसमान में चली जाती हैं और वर्षा के समय ये पुनः धरती पर आ गिरती हैं। लेकिन इस तरह की घटना में वैज्ञानिक जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।