पहले दोस्ती, फिर कमरे पर बुलाती, जो गया वो फंसा; बिहार में सेक्सटॉर्शन वाला गैंग

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

किशनगंज में सेक्सटॉर्शन गैंग का पर्दाफाश हुआ है। जिसमें शामिल दो लड़कियों पहले दोस्ती करती, फिर रूम पर बुलाती, इस दौरान उसके ही गैंग के साथी अश्लील वीडियो बनाते, फिर न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते थे। और मोटी रकम वसूलते थे।

Symbolic pic

बिहार के किशनगंज जिले में सेक्सटॉर्शन गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। जिसमें शामिल लड़कियां पहले लड़कों से दोस्ती करती, प्यार का चक्कर चलाती, और फिर कमरे पर बुलाती। इसके बाद अपने ही गैंग में शामिल युवकों से रंगे हाथ पकड़वा देती। न्यूड वीडियो वायरल की धमकी देकर युवकों से मोटा पैसा वसूलता जाता। इस तरह से गैंग अबतक कई लोगों को अपने जाल में फंसा चुका है। मोटी रकम वसूल चुका है।

इस गैंग में दो लड़कियां शामिल है, वहीं कस्टमर को रूम बुलाती, गैंग के अन्य सदस्य अश्लील वीडियो बनाते और फिर उसी कमरे में धमक जाते। युवकों का न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हो जाता। किराए के मकान में ये गोरखधंधा चल रहा था।

इस गिरोह में दो लड़कियां जेबा और नाजमीन के अलावा असगर, अनवर शामिल हैं। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 21 सितंबर को किशनगंज सदर थाने में छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवायी गई थी। जिसमें पीड़ित ने कुछ लोगों पर जबरन रुपये लेने का भी आरोप लगाया था। पुलिस पूर्व से ही मामले में अनुसंधानकररहीथी।

वहीं वायरल हो रहे वीडियो पर किशनगंज के एसपी ने संज्ञान लेते हुए पुलिस को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। मामले में एसपी सागर कुमार ने बताया कि इस मामले में 21 सितंबर को सदर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवायी गई है। धाराओं में परिवर्तन होता है तो नियम संगत जो भी होगा किया जाएगा। फिलहाल छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवायी गई है।

सभी को नोटिस किया जा रहा है। एसडीपीओ को केस के सुपरविजन का निर्देश दिया गया है। सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। केस का अनुसंधान त्वरित गति से किया जा रहा है। जो भी दोषी होंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने अपील करते हुए कहा है कि वीडियो को प्रसारित ना करें। ये कानून संगत नहीं है।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपहले दोस्ती, फिर कमरे पर बुलाती, जो गया वो फंसा; बिहार में सेक्सटॉर्शन गैंग