Hindi NewsBihar NewsFiring over property dispute Motihari amid land survey one died 4 injured
जमीन सर्वे के बीच मोतिहारी में भूमि विवाद में चलीं दनादन गोलियां, एक की मौत; 4 घायल

जमीन सर्वे के बीच मोतिहारी में भूमि विवाद में चलीं दनादन गोलियां, एक की मौत; 4 घायल

संक्षेप: दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद था। एक पक्ष की ओर से हाल ही में जमीन की घेराबंदी कर दी गई, इससे मामला फिर से गर्मा गया। शुक्रवा शाम को दनादन फायरिंग हुई तो वहां मौजूद एक शख्स की गोली लगने से मौत हो गई।

Sat, 21 Sep 2024 02:07 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

बिहार में चल रहे जमीन सर्वे के बीच संपत्ति को लेकर झगड़े बढ़ गए हैं। ताजा मामला मोतिहारी से आया है। पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना इलाके में बंगरा चौक के पास शुक्रवार शाम जमीन विवाद में कई राउंड गोलियां चलीं। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। सभी घायल एक ही पक्ष के हैं, जबकि मृतक मनीष कुमार (30) का विवाद से कोई लेनादेना नहीं था। वह मोतिहारी शहर के श्रीकृष्ण नगर मोहल्ले का रहने वाला था। मनीष एलएनडी कॉलेज के बीबीए डिपार्टमेंट में कार्यरत था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जा रही है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लोगों ने बताया कि जमीन का विवाद पिंटू पांडेय एवं सुरेश पांडेय के बीच था। आरोप है कि सुरेश पांडेय के पक्ष के लोगों ने गोली चलाई है। इस दौरान जमकर मारपीट भी की गई।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर एक घंटे तक एनएच जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी सदर 2 जीतेश पांडेय, गोपी छपरा मुखिया प्रतिनिधि उमाकांत सिंह सहित अन्य लोगों के आश्वासन पर जाम हटाया गया।

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:बेटे के मर्डर केस में कोर्ट जा रहे पिता को गोलियों से भूना, जमीन विवाद में हत्या

लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच एनएच पर स्थित एक जमीन को लेकर विवाद था। एक दिन पूर्व सुरेश पांडेय ने जमीन की घेराबंदी कर दी थी। शुक्रवार को जब पिंटू पांडेय अपने लोगों के साथ घेराबंदी हटा रहे थे, तभी विरोधियों ने आकर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना में गोली लगने व मारपीट में चार लोग घायल हो गये। घायलों में बंगरा गांव निवासी रिपुरंजन कुमार, पिंटू पांडेय, अभिषेक पांडेय व अभिरंजन पांडेय शामिल हैं। तीन को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।